देश

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से बनी आर्टिफिशियल झील; असम सहित निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी

Arunachal Pradesh Landslide: अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग में एक बड़े भूस्खलन ने सिजी नदी (Siji River) का रास्ता रोक दिया है, जिससे वहां एक खतरनाक कृत्रिम झील बन गई है. बारिश के कारण इस झील के फटने की आशंका को देखते हुए असम तक अलर्ट जारी किया गया है.

लोअर सियांग जिले में भूस्खलन के बाद सिजी नदी का प्रवाह बाधित होने से एक आर्टिफिशियल झील का निर्माण हुआ है. लगातार हो रही बारिश से झील में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इसके टूटने का खतरा है. स्थानीय प्रशासन ने अरुणाचल के निचले इलाकों और असम के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

प्रशासन द्वारा तत्काल चेतावनी जारी

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर आ रही है. यहां हुए एक भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण सिजी नदी का प्राकृतिक प्रवाह पूरी तरह रुक गया है. नदी का रास्ता बंद होने की वजह से इलाके में एक विशाल आर्टिफिशियल झील बन गई है, जिससे निचले के इलाकों पर डूबने का खतरा बढ़ गया है.

जिसके बाद प्रशासन ने इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी डाउनस्ट्रीम (निचले) क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए तत्काल चेतावनी जारी कर दी है. इस अलर्ट का असर पड़ोसी राज्य असम पर भी पड़ेगा, क्योंकि यही सिजी नदी  आगे जाकर असम में प्रवेश करती है, और वहा इसे ‘गई’ (Gai) नदी के नाम से जाना जाता है.

भीषण बाढ़ आने की शंका

चिंता वाली बात यह है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. इस बारिश की वजह से आर्टिफिशियल झील में पानी का दबाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन को डर है कि पानी भरने के कारण यह झील कभी भी अचानक टूट सकती है, जिससे अरुणाचल से लेकर असम तक के निचले गांवों में भीषण बाढ़ आ सकती है. आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें:  ’12वीं भी पास नहीं है सिया’, मां पूजा गोयल का बड़ा दावा; चेतन चौधरी और केतन अग्रवाल पर भी किया खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

31 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

2 hours ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago