Bharat Express DD Free Dish

क्या है HPV वैक्सीन? कैंसर के इस टीके को अजमेर से लॉन्च करेंगे पीएम मोदी, 1.15 करोड़ बच्चियों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया. 14 वर्ष की करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त गार्डासिल-4 वैक्सीन दी जाएगी…

HPV vaccination drive India 2026: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत की सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. केंद्र सरकार आज से देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है. जिसका की पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर से खुद इसका शुभारंभ करेंगे. बता दें कि इस अभियान के तहत देशभर में 14 वर्ष की करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन लगाई जाएगी. यह वैक्सीन शरीर में वायरस के नकली प्रोटीन डालकर इम्यून सिस्टम को सक्रिय करेगी. जिसके चलते शरीर में एंटीबॉडी बनती हैं जो असली HPV आने पर उसे नष्ट कर देती हैं. ज्ञात रहे यह 90% तक सर्वाइकल कैंसर रोक सकती है.

क्या है HPV वैक्सीन?(HPV Vaccine)

दरअसल HPV वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के खिलाफ सुरक्षा देने वाला टीका है. यह मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर, जननांग मस्सों और अन्य कैंसरों (योनि, गुदा, गले) से बचाव करता है. HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) एक बहुत ही सामान्य वायरस है जो त्वचा और श्लेष्म झिल्ली को संक्रमित करता है. यह मुख्य रूप से यौन संपर्क से फैलता है, जिसमें योनि, गुदा या ओरल सेक्स शामिल हैं. बता दें कि HPV के 200 से अधिक प्रकार हैं, जिनमें से अधिकांश हानिरहित होते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इन्हें 1-2 वर्षों में खुद साफ कर देती है.

किसको और कैसे लगाई जाएगी ये वैक्सीन?

भारत के HPV वैक्सीनेशन अभियान में मुख्य रूप से 14 वर्ष की लड़कियों को लक्षित किया जा रहा है. हर साल लगभग 1.15 करोड़ ऐसी किशोरियों को कवर करने का लक्ष्य है. कुछ स्रोत 9-14 साल का उल्लेख करते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से 14 वर्ष की आयु वाली लड़कियां प्राथमिक लक्ष्य हैं.

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी केंद्रों पर इस वैक्सीन का गार्डासिल-4 टीका लगाया जाएगा. साथ ही विशेषज्ञों द्वारा टीकाकरण के साथ स्क्रीनिंग पर भी जोर दिया जाएगा. बताते चलें कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर बना हुआ है, जिसके हर साल लगभग 80,000 नए मामले और 42,000 से ज्यादा मौतें होती हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का राजस्थान और गुजरात दौरा: मिलेगी 16,680 करोड़ की सौगात, सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

कैसे काम करती है?

वैक्सीन शरीर में वायरस के नकली प्रोटीन डालकर इम्यून सिस्टम को सक्रिय करती है. इससे एंटीबॉडी बनती हैं जो असली HPV आने पर उसे नष्ट कर देती हैं. यह बाइवैलेंट (2 स्ट्रेन), क्वाड्रिवैलेंट (4), नौ-वैलेंट (9) जैसे 90% तक सर्वाइकल कैंसर रोक सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read