राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि खेल भावना ही सही मायने में भारत की आत्मा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति नई चेतना जागृत की है. बच्चों और युवाओं के लिए खेलों की सुविधाओं को ग्राम स्तर तक विकसित किया गया है जिससे कि ग्रामीण स्तर पर रहने वाली प्रतिभाओं को भी सामने आने का अवसर मिल सके. सांसद खेल महोत्सव और खेलो इंडिया कार्यक्रम ने प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है.
चौक स्टेडियम में मोहनलालगंज संस्दीय क्षेत्र की सांसद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास है कि अध्ययन के साथ ही खेल भी बच्चों की दिनचर्या का अंग बने. खेल स्वस्थ समाज के निर्माण की राह भी प्रशस्त करता है. उन्होंने कहा कि आज बच्चों को बुलंद हौसलों के साथ खेलते हुए देखकर लगा कि देश का भविष्य उज्जवल है. मैदान में बच्चों के बीच की प्रतिस्पर्धा और सौहार्द खेल भावना का परिचायक है.
सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों में जब खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तो आगे चलकर वह उनके लिए रोजगार का अवसर भी बनता है. विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होना आवश्यक है और खेल इस भावना को लाने में महत्वपूर्ण हैं. आने वाले समय में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की भी मेजबानी करने जा रहा है. सांसद खेल जैसे आयोजन भारत के लिए प्रतिभाओं को तराशने और तलाशने का माध्यम भी है.
रस्साकशी, खो खो, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडियों के प्रदर्शनों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में भी जोश का संचार कर दिया. समर्थकों ने अपने अपने खिलाडियों का हौसला बढाने में कोई कसर नहीं रखी. आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे को उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा खेल के समापन पर जोरदार आतिशबाजी के साथ में विजय खिलाड़ियों को प्रस्तुत किया गया
इस अवसर पर शिक्षाविद शैक्षिक संस्थानों के संचालक संदीप साहू, बीएसएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप साहू, पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, मनीष रस्तोगी, काल भैरव मंदिर, वाराणसी के मुख्य पुजारी, बबलू मिश्रा, भाजपा नेता संकेत मिश्रा आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढें: पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 की तुलना में उत्तर प्रदेश का रेलवे बजट 18 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव
-भारत एक्सप्रेस
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…