Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने युवाओं और बच्चों में जागृत की खेलों के प्रति नई चेतना, खेल भावना सही मायने में है भारत की आत्मा: डॉ दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि खेल भावना ही सही मायने में भारत की आत्मा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति नई चेतना जागृत की है.

DINESH SHARMA

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि खेल भावना ही सही मायने में भारत की आत्मा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति नई चेतना जागृत की है. बच्चों और युवाओं के लिए खेलों की सुविधाओं को ग्राम स्तर तक विकसित किया गया है जिससे कि ग्रामीण स्तर पर रहने वाली प्रतिभाओं को भी सामने आने का अवसर मिल सके. सांसद खेल महोत्सव और खेलो इंडिया कार्यक्रम ने प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है.

चौक स्टेडियम में मोहनलालगंज संस्दीय क्षेत्र  की सांसद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास है कि अध्ययन के साथ ही खेल भी बच्चों की दिनचर्या का अंग बने. खेल स्वस्थ समाज के निर्माण की राह भी प्रशस्त करता है. उन्होंने कहा कि आज बच्चों को बुलंद हौसलों के साथ खेलते हुए देखकर लगा कि देश का भविष्य उज्जवल है. मैदान में बच्चों के बीच की प्रतिस्पर्धा और सौहार्द  खेल भावना का परिचायक है.

खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तो रोजगार का अवसर भी बनता है

सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों में जब खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तो आगे चलकर वह उनके लिए रोजगार का अवसर भी बनता है. विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होना आवश्यक है और खेल इस भावना को लाने में महत्वपूर्ण हैं. आने वाले समय में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की भी मेजबानी करने जा रहा है. सांसद खेल जैसे आयोजन भारत के लिए प्रतिभाओं को तराशने और तलाशने का माध्यम भी है.

रस्साकशी, खो खो, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडियों के प्रदर्शनों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों  में भी जोश का संचार कर दिया. समर्थकों ने अपने अपने खिलाडियों का हौसला बढाने में कोई कसर नहीं रखी. आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे को उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा खेल के समापन पर जोरदार आतिशबाजी के साथ में विजय खिलाड़ियों को प्रस्तुत किया गया

इस अवसर पर शिक्षाविद शैक्षिक संस्थानों के संचालक संदीप साहू, बीएसएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप साहू, पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, मनीष रस्तोगी, काल भैरव मंदिर, वाराणसी के मुख्य पुजारी, बबलू मिश्रा, भाजपा नेता संकेत मिश्रा आदि उपस्थित रहे.


ये भी पढें: पीएम मोदी के नेतृत्‍व में 2014 की तुलना में उत्तर प्रदेश का रेलवे बजट 18 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital