उत्तर प्रदेश

विपक्ष के ‘महिला विरोधी’ एजेंडे का पर्दाफाश? काशी के मंच से पीएम मोदी करेंगे ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद

PM Modi Varanasi Visit: लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल भले ही दो-तिहाई बहुमत की कमी से गिर गया हो. इसे बीजेपी अपने सबसे बड़े राजनीतिक ‘हथियार’ में तब्दील कर लिया है. संसद से सड़क तक विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने के लिए बीजेपी ने एक आक्रामक मेगा प्लान तैयार किया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) का दौरा करेंगे. इस दौरे का मुख्य केंद्र महिलाओं का एक विशाल सम्मेलन होगा.

50 हजार महिलाओं का टारगेट

इस विशाल सम्मेलन की सबसे खास बात यह है कि पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन और संचालन शत-प्रतिशत महिलाओं के ही हाथों में होगा. उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को वाराणसी महानगर और जिला इकाई के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया. इस बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सम्मेलन में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

21 अप्रैल को लखनऊ में होगा ‘महामार्च’

वाराणसी में पीएम मोदी के सम्मेलन से ठीक पहले, 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी एक विशाल शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में यह ‘महामार्च’ मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानभवन तक निकाला जाएगा. इस मार्च में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ दोनों उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन के सभी दिग्गज पदाधिकारी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: कबाड़ से रेलवे मालामाल: हुई 6800 करोड़ की कमाई, क्या है सरकार का जनता में लौटाने का प्लान

बंगाल की वोटिंग से पहले काशी में हुंकार

विपक्ष का तर्क था कि वह महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इसे ‘परिसीमन’ के साथ जोड़ने के खिलाफ है. हालांकि, बीजेपी ने इस नैरेटिव को पलटते हुए सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं के राजनीतिक उत्थान को रोकने का सीधा आरोप लगा दिया है. अब 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले, काशी की पवित्र धरती से पीएम मोदी की यह हुंकार न सिर्फ पूर्वांचल, बल्कि पूरे देश की महिला वोटर्स के बीच 2029 का सबसे मजबूत चुनावी विमर्श तय करने वाली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

8 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

26 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

29 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

47 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago