पीएम मोदी.
PM Modi varanasi Visit: 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी 49 बार बनारस का दौरा कर चुके हैं. आज 11 अप्रैल को पीएम मोदी 50वीं बार वाराणसी के दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सहित पूर्वांचल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तार के तहत छह लेन टनल का निर्माण प्रमुख है. इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट पर रनवे का विस्तार किया जाएगा, जिससे अब एक साथ दो विमान लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे. इस बदलाव के बाद एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही बढ़कर 110 प्रतिदिन हो जाएगी, जिससे पहले की तुलना में काफी वृद्धि होगी.
सिक्सलेन टनल का निर्माण वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-21) को नए आकार में ढालते हुए होगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या को हल किया जा सकेगा. इसके लिए 652.64 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें से 325 करोड़ रुपये केवल टनल निर्माण पर खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा, एयरपोर्ट के पास की 10.50 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इस परियोजना के पूरा होने से शहर और एयरपोर्ट के बीच यातायात के सुगम मार्ग का निर्माण होगा.
प्रधानमंत्री मोदी की योजना में वाराणसी में एक नया ट्रांसपोर्ट नगर भी शामिल है, जो मोहनसराय में बनेगा. इस परियोजना के तहत 12 करोड़ रुपये से ट्रक पार्किंग, गोदाम, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और ड्रॉरमेट्री सुविधा जैसी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा. ट्रक ड्राइवरों के लिए यहां सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. शहर में विभिन्न पार्कों के जीर्णोद्धार का भी प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास करेंगे. वाराणसी के 11 प्रमुख पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिनमें अशोक नगर, महादेव नगर, कांशीराम योजना और बिरदोपुर के पार्क प्रमुख हैं. इस कार्य से शहर की हरियाली और सौंदर्य में वृद्धि होगी.
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के चौराहों पर 35 नई कलाकृतियों का भी उद्घाटन करेंगे. इन कलाकृतियों में हॉकी स्टिक, कथक करती नृत्यांगना, नंदी-शेर और वाराणसी के घाटों की प्रतिकृतियां शामिल हैं. इन चौराहों पर यह कलाकृतियां शहर की पहचान और सुंदरता को बढ़ाएंगी. शिवपुर में 6.15 करोड़ रुपये से एक मिनी स्टेडियम भी तैयार किया जाएगा, जिसमें योग पैवेलियन, वॉकिंग ट्रैक, क्रिकेट नेट, हॉकी और फुटबॉल फील्ड जैसी खेल सुविधाएं होंगी. यह परिसर बच्चों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन स्थान साबित होगा.
यह भी पढ़ें- UP के 34 हजार PRD जवानों की बढ़ी सैलरी, अब हर स्वयंसेवक को मिलेगा 500 रुपए का भत्ता, योगी कैबिनेट में फैसला
प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं में जल जीवन मिशन के तहत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए 345.12 करोड़ रुपये, विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 100 करोड़ से अधिक का बजट, 400 केवी सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनों के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है. इसके अलावा,शिक्षा क्षेत्र में कई नए महाविद्यालयों और पुस्तकालयों का निर्माण भी किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…