क्राइम

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम को मिली बड़ी सफलता, 46 करोड़ की कोकीन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से 3.3 किलो कोकीन जब्त की है. इस कोकीन की कीमत 46.44 करोड़ रुपये बताई जा रही है. कोकीन को एन्टेबे (युगांडा) से शारजाह के रास्ते नई दिल्ली लाया गया. इसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में नशे का जाल फैलाना बताया जा रहा है.

युगांडा से लाई गई थी कोकीन

गिरफ्तार आरोपी भारतीय नागरिक 23 साल का है. दरअसल, फ्लाइट नंबर जी9-463 से यात्रा कर युवक एन्टेबे (युगांडा) से शारजाह होते हुए नई दिल्ली पहुंचा था. एयरपोर्ट पर युवक जब ग्रीन चैनल से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों को उसकी गतिविधियां असामान्य लगीं. शक के आधार पर अधिकारियों द्वारा उसे तुरंत रोका गया और उसका बैग स्कैन किया गया. एक्स-रे जांच में उसके बैग में कुछ संदिग्ध दिखा.

जांच को और गंभीरता से लेते हुए युवक को तत्काल प्रिवेंटिव रूम ले जाया गया, जहां दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके सामान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बैग के किनारों में छिपाए गए छह पैकेट मिले, जिनमें सफेद रंग का पाउडर था. अधिकारियों को शक हुआ कि यह मादक पदार्थ हो सकता है. ऑफिस में मौजूद एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पाउडर कोकीन निकला.

46 करोड़ से ज्यादा की कीमत

जब्त कोकीन का कुल वजन पॉलीथिन सहित 3.616 किलोग्राम था, जबकि शुद्ध वजन 3.317 किलोग्राम रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 46.44 करोड़ रुपये आंकी गई है.

यह भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने साझा किए 26/11 मुंबई हमले के अपने अनुभव, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को बताया रणनीतिक जीत

यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और एनडीपीएस एक्ट व कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. जांच एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह खेप किसके इशारे पर भारत लाई जा रही थी. इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं. हालांकि, कस्टम विभाग ने इसे एक और सफल ऑपरेशन बताते हुए कहा कि वे देश की हवाई सीमाओं को सुरक्षित और राष्ट्र को नशे से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago