उत्तर प्रदेश

दिल्ली में ‘जहर’ का खेल! 900 किलो एक्सपायर्ड सामान बेचता पकड़ा गया दुकानदार गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने कपासहेड़ा बॉर्डर के पास एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए. जांच में पता चला कि वो प्रोडक्ट्स एक्सपायर्ड है. पुलिस ने जानकारी मिलते ही दुकान पर तुरंत छापा मारा और दुकानदार को मौके से पकड़ लिया. चलिए जानते है पूरा मामला:

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. टीम ने कपासहेड़ा बॉर्डर के पास एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए. इस कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सस्ते दामों पर एक्सपायर्ड और खराब हो चुके सामान खरीदता था और फिर उन्हें कम कीमत में ग्राहकों को बेच देता था. कम कीमत के लालच में लोग ये सामान खरीद लेते थे, लेकिन इससे उनकी सेहत पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा था. यह धंधा लंबे समय से चल रहा था.

पुलिस द्वारा सुनियोजित योजना

क्राइम ब्रांच को 8 अप्रैल को इस रैकेट के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने एक सुनियोजित योजना बनाई. कुछ लोगों को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया. जब उन्होंने वहां से सामान खरीदा, तो जांच में पता चला कि वह एक्सपायर्ड है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल मन्नान खान उर्फ मोनू (34) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बिजवासन इलाके का रहने वाला है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह गोदामों से सस्ते दामों में एक्सपायर्ड या खराब सामान खरीदकर अपनी दुकान पर बेचता था.

छापेमारी में कई चीजे बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 900 किलो एक्सपायर्ड राशन जैसे मैदा, सूजी, पोहा, मसाले, पीनट बटर, बेबी फूड और कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिले. इसके अलावा करीब 2000 किलो दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

मौके पर मौजूद एक महिला ग्राहक ने भी शिकायत की कि उसने एक दिन पहले दुकान से सामान खरीदा था, जो बाद में एक्सपायर्ड निकला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

यह भी पढ़े: लखनऊ मुठभेड़: कृष्णानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश विपिन ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

31 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

56 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

60 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago