उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में मौत का मलवा बना AC रूम, जाते-जाते 6 लोगों की जान ले गया 100 साल पुराना मकान

प्रतापगढ़/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है. गुरुवार को प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों प्रतापगढ़ (Pratapgarh) और बाराबंकी (Barabanki) से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आईं. जहां प्रतापगढ़ में एक 100 साल पुराने मकान के ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं बाराबंकी में एक जर्जर दीवार गिरने से मदरसे जा रहे 2 मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया. इन दोनों हादसों ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है.

मौत की नींद सोया पूरा परिवार

नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में प्रमोद श्रीवास्तव का करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान तड़के 2 बजे अचानक भरभराकर गिर गया. परिवार AC रूम में गहरी नींद में सो रहा था. तेज धमाके के साथ जब मकान गिरा, तो चीख-पुकार मच गई. कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से शव निकाले गए. इस खौफनाक हादसे में प्रमोद (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23) और दो मासूम पोतों— माधव (1 वर्ष) और अद्विक (10 माह) की दर्दनाक मौत हो गई. परिवार का केवल एक 28 वर्षीय सदस्य अमन श्रीवास्तव ही सुरक्षित बच पाया.

डीएम-एसपी का मुआयना

हादसे के बाद डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर ने घटनास्थल का मुआयना किया. शासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की गई है. 6 मृतकों के लिए 4-4 लाख (कुल 24 लाख), मकान के लिए 1.20 लाख और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये मिलाकर कुल ₹26.20 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है.

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे

बाराबंकी में मासूमों पर गिरी मौत की दीवार

दूसरी तरफ, बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव में भी एक बड़ा हादसा हुआ. सुबह मदरसे पढ़ने जा रहे बच्चों पर एक पुरानी जर्जर ईंट की दीवार गिर गई. इस हादसे में 7 वर्षीय हुजैफा और 14 वर्षीय हाजरा बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर दीवार को हटाने की कई बार मांग की गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते आज यह दर्दनाक हादसा हो गया. प्रशासन ने दोनों ही मामलों में कड़ी जांच के आदेश दे दिए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago