उत्तर प्रदेश

प्रयागराज दावा अधिकरण को नहीं मिला स्थायी कोर्टरूम, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

पिछले साढ़े तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली के लिए बने दावा अधिकरण प्रयागराज के पास न तो अपना कोर्टरूम है और न ही भवन. इससे वादकारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. यह दावा अधिकरण प्रयागराज, प्रयागराज, वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट और झांसी—इन पांच मंडलों के मामलों में न्याय देने हेतु अधिकृत है.

वर्तमान में दावा अधिकरण प्रयागराज के अध्यक्ष लखनऊ दावा अधिकरण के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल रहे हैं. उचित कानूनी कार्यवाही के लिए आवश्यक सुविधाओं की अनुपलब्धता ने दावेदारों को न्याय से वंचित कर रखा है.

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री सिद्धार्थ नारायण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की है. याचिका में कहा गया है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण वादकारियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह – पुलिस), आयुक्त प्रयागराज और जिलाधिकारी प्रयागराज से इस विषय में निर्देश प्राप्त करने के आदेश दिए हैं. न्यायालय का मत है कि शीघ्र ही कोर्टरूम और आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे न्याय में और देरी न हो.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट: अध्यापिका को मिला द्वितीय मातृत्व अवकाश, बी एस ए ने मांगी माफी..कहा- भविष्य में बरतेंगे सावधानी

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

25 seconds ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

50 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

38 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

47 minutes ago