ट्रेंडिंग

यूपी में बचाई गईं गंगा की डॉल्फिन: शारदा नहर में कम पानी के चलते मुसीबत में थीं दुर्लभ मछलियां, यूं घाघरा नदी में छोड़ी गईं

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता अनुज कुमार।


Dolphins Rescued from Lucknow Canal: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक इलाके से दुर्लभ मछलियों (गंगा डॉल्फिन) को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ा गया. ये मछलियां मोहनलालगंज क्षेत्र के अचलीखेड़ा गांव में शारदा नहर में से बाहर निकाली गईं, जहां पानी कम था और उनकी जान जा सकती थी.

संवाददाता ने बताया कि उत्तर प्रदेश वन विभाग और टर्टल सर्वाइवल एलायंस फाउंडेशन इंडिया (TSAFI) के संयुक्त प्रयास से गंगा डॉल्फिनों को बचाने का अभियान पूरा हुआ. यह रेस्क्यू ऑपरेशन 28 मई की रात 2 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चला. इस दौरान 6 गंगा डॉल्फिनों को रेस्क्यू कर घाघरा नदी में पुनः प्रवासित किया गया.

6 गंगा डॉल्फिनों में 4 मादा मछली और 2 शिशु शामिल थे. डीएफओ सितांशू पाण्डेय ने बताया कि सभी डॉल्फिनों को सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है. उन्‍होंने कहा कि पानी की कमी के कारण डॉल्फिनें नहर में फंसी थीं, जिन्‍हें 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक बचाया है.

यह है डॉल्फिनों को बचाने वाली टीम

यह रेस्क्यू अभियान पीसीसीएफ वन्यजीव प्रतिपालक श्रीमती अनुराधा वेमुरी, आईएफएस के नेतृत्व में संचालित हुआ. विशेषज्ञ टीम में डॉ. शैलेन्द्र सिंह (निदेशक, TSAFI), डॉ. अरुणिमा सिंह, श्रीपर्णा दत्त, डॉ. अनुराग, डॉ. आशीष सिंह, पवन पारीक, सुरेशपाल, हर्षित सिंह, संताराम और रिंकू शामिल रहे. इसके अलावा उप विभागीय वनाधिकारी श्री चंदन चौधरी, रेंज ऑफिसर, डिप्टी रेंजर योगेश मिश्रा, रहीस समेत वन विभाग की टीम की भी अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़िए: भारत में 6,300 से ज्यादा नदी डॉल्फिन, पहली बार हुई गणना में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय जलीय जीव हैं गंगा डॉल्फिन

गौरतलब है कि गंगा डॉल्फिन भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव हैं और इन्हें IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजातियों में रखा गया है. इनके संरक्षण के लिए समय पर ऐसे प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं. बताया जाता है कि वन विभाग और TSAFI की टीम अब तक कुल 40 डॉल्फिनों को सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक वास में छोड़ चुकी है.

यह सफलता टीम भावना, विशेषज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का एक अनुकरणीय उदाहरण है.

यह भी पढ़िए: अमेजन नदी में डॉल्फिन मछलियों के मिले 120 शव, वैज्ञानिकों ने बताई हैरान करने वाली वजह

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago