उत्तर प्रदेश

माघ मेले सुपरकार: सतुआ बाबा की Porsche देख फटी रही आंखें, संतों ने उतारी आरती

Prayagraj Magh Mela: मोक्षदायिनी गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसा माघ मेला आमतौर पर त्याग, तपस्या और सादगी के लिए जाना जाता है. कल्पवासी जहां फूस की झोपड़ियों में रहकर संयमित जीवन जीते हैं. वहीं इस बार मेले की फिजां में अलग ही चमक है. यह चमक है जर्मनी की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी ‘पोर्श’ की उस सुपरकार की जो अब खाक चौक की शान बन गई है. काशी के चर्चित संत और पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ ने अपने काफिले में करीब 3 करोड़ रुपये की नई ‘पोर्श टायकन’ शामिल की है.

माघ मेले में सतुआ बाबा का शिविर (Satua Baba Prayagraj Camp) इन दिनों श्रद्धालुओं से ज्यादा ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आधुनिकता का ‘हाईटेक’ संगम लोगों में चर्चा को विषय बना हुआ है.

विधि-विधान से पूजन (Prayagraj Magh Mela Luxury)

सतुआ बाबा सादे वेश में भी ब्रांडेड चश्मे और शाही अंदाज के लिए मशहूर हैं. अब उन्होंने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का विधि-विधान से पूजन किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जब गेरुआ वस्त्रधारी संतों ने इस विदेशी मशीन पर फूल बरसाए और स्वास्तिक बनाया तो वहां मौजूद हर शख्स इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने लगा. यह दृश्य आधुनिकता और सनातन परंपरा के एक अनोखे मिलन जैसा था.

लैंड रोवर के बाद अब पोर्श की बारी (Prayagraj Satua Baba Luxury Car)

सतुआ बाबा का लग्जरी कारों से प्रेम नया नहीं है. उनके गैराज में पहले से ही करोड़ों की कीमत वाली ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ मौजूद है. अब पोर्श के आने से उनके काफिले को रफ्तार का नया साथी मिल गया है. पोर्श टायकन अपनी जबरदस्त स्पीड और इलेक्ट्रिक पावर के लिए दुनिया भर में मशहूर है.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय बजट से पहले कैट ने दिए व्यापारियों के हित में बड़े सुझाव

युवा संतों के ‘आइकन’ (Prayagraj Sadhu Lifestyle)

सतुआ बाबा को सबसे युवा और स्टाइलिश महामंडलेश्वरों में गिना जाता है. उनका मानना है कि बदलते दौर में संत समाज भी आधुनिक साधनों से अछूता नहीं है. माघ मेले के धूल भरे रास्तों पर जब 3 करोड़ की यह कार फर्राटा भरती है, तो यह संदेश भी देती है कि भारतीय संत परंपरा में त्याग के साथ-साथ राजसी ठाठ-बाट का भी अपना एक अलग इतिहास रहा है. फिलहाल, यह कार पूरे मेले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

43 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

59 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago