Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पवन सिंह के जन्मदिन पर कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? जिनका हाथ थामे ‘पावर स्टार’ ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के 40वें जन्मदिन पर एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जानिए कौन है वो लड़की और क्यों मचा है इतना बवाल.

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. वैसे तो पवन सिंह का कोई भी गाना आए या उनका जन्मदिन हो, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना उनके लिए कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. सुबह से ही फैंस उन्हें बधाइयों से नवाज रहे थे, मगर दोपहर होते-होते एक ऐसे वीडियो ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है.

आखिर कौन है वो लड़की?

वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह एक युवती के साथ बड़े ही करीब आकर केक काटते दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और नजदीकियां देखकर फैंस के मन में बस एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन है?

अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि इस लड़की का नाम महिमा सिंह है. महिमा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकीं एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. यूपी के बांदा जिले की रहने वाली महिमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक एल्बम से की थी.

‘बानी लाइका’ से शुरू हुई ये केमिस्ट्री

आपको याद दिला दें कि महिमा सिंह हाल ही में पवन सिंह के लेटेस्ट भोजपुरी हिट गाने ‘बानी लाइका’ में उनकी लीड हीरोइन के तौर पर नजर आई थीं. इसी गाने से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. फिल्म की शूटिंग के दौरान भी इन दोनों की कई तस्वीरें चर्चा में रही थीं, और अब बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है. वीडियो में जिस तरह पवन सिंह महिमा का हाथ पकड़कर केक काट रहे हैं, उसने गॉसिप के बाजार को गर्म कर दिया है.

ट्रोलर्स और फैंस के बीच जंग

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर राय दो हिस्सों में बंट गई है. वीडियो में पवन सिंह का जो अंदाज दिख रहा है, उसे लेकर कुछ यूजर्स का दावा है कि एक्टर नशे की हालत में हैं और खुद को संभाल नहीं पा रहे. वहीं, पवन सिंह के कट्टर समर्थक इस बात से काफी नाराज हैं. फैंस का कहना है कि यह उनका निजी मामला है और वे बस अपने खास अंदाज में जश्न मना रहे हैं.

सोशल मीडिया की नई स्टार

इस पूरे विवाद और चर्चा के बीच महिमा सिंह की लोकप्रियता रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है. इंस्टाग्राम पर महिमा काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. अब देखना यह होगा कि क्या पवन सिंह इस वीडियो पर कोई सफाई देते हैं या फिर महिमा सिंह खुद सामने आकर इस खास दोस्ती का सच बताती हैं.

ये भी पढ़ें- तकरार के बीच प्यार का इजहार: विवादों को दरकिनार कर ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दिया जन्मदिन का खास संदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital