उत्तर प्रदेश

UP में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से निपटने की तैयारी तेज, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के निर्देश पर समिति का गठन

उत्तर प्रदेश में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है. इस क्षेत्र में तेजी से काम चल रहा है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) द्वारा इसका खाका तैयार किया गया है. मरीजों को क्या सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है, डिप्टी सीएम के निर्देश पर इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है. समिति के सुझावों के आधार पर मरीजों को गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. ये बातें प्रदेश कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही है.

डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रेजश पाठक ने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में इस विषय पर आहूत बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए थे. स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में डिप्टी सीएम ने मस्कुलर डिस्टॉफी बीमारी से पीड़ित मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे. निर्देशों के आधार पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा द्वारा एक समिति का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें- महाकुंभ: उत्तर प्रदेश में जुड़ा एक और जिला, जानें कब तक बना रहेगा

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

समिति की अध्यक्ष चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव अपर्णा यू, चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कृतिका शर्मा को सचिव, केजीएमयू के कुलपति, आरएमएल के निदेशक, एसजीपीजीआई के निदेशक एवं दिव्यांजन शक्तिकरण विभाग द्वारा नामित अधिकारी को सदस्य बनाया गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago