Bharat Express DD Free Dish

सबसे तेज हिंदी लिखने वाली महिला हैं झारखंड की डॉ. मेघा रानी? 120 मिनट में लिख डाले 120 पन्ने, बना World Record

Ranchi Megha Rani World Record: झारखंड की राजधानी रांची की मेघा रानी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने 120 मिनट में लगातार 120 पन्ने लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ‘अपन झारखंड’ के नाम से छपेगी उनकी बुक…

ranchi-megha-rani-world-record-writing

WORLD RECORD: झारखंड की राजधानी रांची की एक होनहार बेटी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कलम की बेजोड़ रफ्तार के दम पर पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर दिया है. रांची की रहने वाली मेघा रानी ने महज 120 मिनट (2 घंटे) में बिना रुके लगातार 120 पन्ने लिखकर एक नया World Record कायम किया है. मेघा रानी के इस कारनामे को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-लंदन’ (World Book of Records, London) में आधिकारिक तौर पर दर्ज कर लिया गया है.

प्रतिभा देखकर लंदन के जूरी मेंबर भी रह गए दंग

इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बनाने के लिए लंदन की टीम की देखरेख में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान मेघा रानी ने बिना थके और बिना रुके इतनी तीव्र गति से लेखन कार्य किया कि वहां मौजूद Jury के सदस्य भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए. उन्होंने ठीक 120 मिनट की समय सीमा के भीतर पूरे 120 पेजों को लिखकर पूरा किया. उनकी इस सफलता पर संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मेडल और आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपकर सम्मानित किया.

डॉ. मेघा रानी के नाम सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन का खिताब

पूरे राज्य में खुशी का माहौल, मिल रही बधाइयां

मेघा रानी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के बाद से ही उनके परिवार, दोस्तों और पूरे रांची शहर में जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया पर भी लोग झारखंड की इस बेटी की प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि मेघा बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज रही हैं और उनके लिखने की गति हमेशा से ही सामान्य बच्चों से बहुत अधिक थी. डॉ. मेघा पिछले सात वर्षों से नारी विमर्श और सामाजिक विषयों पर लेखन कर रही हैं. उनकी पुस्तक ‘श्रीकृष्ण लीला’ को पहले ही इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिल चुका है. इस वैश्विक मंच पर मिली बड़ी कामयाबी के बाद अब राज्य के कई गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी मेघा और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

यह भी पढ़िए: अंडे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, कीमत इतनी की सुनते ही उड़ जाएंगे होश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read