Rajeshwar Singh Pilibhit Tiger Reserve green mission: सरोजनी नगर (लखनऊ) के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहयोग की एक नई मिसाल पेश की है. दरअसल ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स: द गार्डियंस ऑफ द ग्रीन’ अभियान के नौवें चरण का नेतृत्व करते हुए डॉ. सिंह ने न केवल वन रक्षकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को भी इस मुहिम से जोड़ा.
साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 25 वन रक्षकों को साइकिलें और किट बांटीं, ताकि जमीनी स्तर पर गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. डॉ. सिंह ने इस पहल को ‘समुदाय-संचालित संरक्षण’ का एक आदर्श मॉडल करार दिया.
कार्यक्रम के दौरान पारिस्थितिक निगरानी में आए सुधारों पर चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक बेहद सुखद जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि संरक्षण के प्रयासों की सफलता के कारण अब टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) में शाकाहारी जीवों, विशेषकर हिरणों की आबादी में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.
डॉ. सिंह ने आगे बताया कि ‘ये एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है और ऐसी स्थितियां आखिरी बार 1980 के दशक में देखी गई थीं.’ उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिला वन अधिकारी मनीष सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी सहेंद्र यादव के अनुकरणीय कार्यों की जमकर सराहना की.
वन्यजीवों के साथ-साथ डॉ. सिंह का ध्यान शिक्षा की नींव को मजबूत करने पर भी रहा. उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चोखापुरी की 10 मेधावी छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं, ताकि उनकी शिक्षा की राह आसान हो सके. इसके अलावा अन्य बच्चों को स्वागत किट बांटे गए.
इसके साथ ही डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही एक सशक्त समाज की नींव है और हमें लड़कियों को सक्रिय रूप से सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए. इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक मुनीश पाठक के सहयोग को भी विशेष रूप से सराहा गया.
यह भी पढ़ें: ‘जासूस’ चप्पल का कमाल! पत्नी को लगा था, नहीं चलेगा पता, पति के GPS ने कर दिया बड़ा खुलासा
डॉ. सिंह ने लखनऊ में चलाए जा रहे ‘नेट ज़ीरो @ सरोजनी नगर’ अभियान का भी जिक्र किया, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए 200 रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए हैं. अपनी शुरुआत से अब तक इस पहल के जरिए 250 साइकिलें, 2,000 जैकेट, 100 दूरबीनें और वन्यजीवों के लिए सौर जल पंप जैसे महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं. साथ ही महिलाओं के लिए ‘तारा शक्ति केंद्र’ और बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम भी स्थापित किए गए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…
Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…
सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…
Delhi High Court womens safety cab aggregator notice: दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐप आधारित कैब में…
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना…
PM Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अहम बैठक कर 3…