देश

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, यूपी-एमपी समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव, जानें अपने शहर का मौसम

Aaj ka Mausam: अप्रैल का महीना शुरू होते ही आमतौर पर हम पंखे और एसी की सफाई करवाने लगते हैं, लेकिन इस बार कुदरत ने कुछ अलग ही ‘प्लानिंग’ कर रखी है. आज 8 अप्रैल है और देश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज ऐसा है कि लोग यह भूल गए हैं कि वे गर्मी के मौसम में खड़े हैं. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और मध्य प्रदेश तक, हर तरफ ‘पश्चिमी विक्षोभ’ का ऐसा असर दिख रहा है कि अप्रैल में भी दिसंबर वाली सिहरन महसूस हो रही है. कल दिल्ली में पिछले तीन सालों का सबसे ठंडा अप्रैल का दिन दर्ज किया गया, और आज भी राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं.

दिल्ली-NCR: छाता रखना जरूरी

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को जो बारिश शुरू हुई, उसका असर आज भी बना रहेगा. मौसम विभाग ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम होते-होते 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

आज अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहने वाला है, जो सामान्य से काफी कम है. हालांकि, यह सुहावना मौसम सिर्फ आज भर के लिए है. कल यानी 9 अप्रैल से सूरज की तपिश फिर से बढ़ेगी और पारा सीधे 37 डिग्री तक जा सकता है.

उत्तर प्रदेश: 60 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

यूपी वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. राज्य के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है. गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जैसे पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट है, जबकि बाकी उत्तर प्रदेश में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. इसका मतलब है कि आज 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. कानपुर समेत 43 जिलों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: ओलों की मार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने की चेतावनी दी है. ग्वालियर और चंबल संभाग में भी आंधी-बारिश का तांडव देखने को मिलेगा.

छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है. रायपुर और बस्तर समेत कई इलाकों में 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ओले गिर सकते हैं. 10 अप्रैल के बाद ही यहां मौसम साफ होने की उम्मीद है.

पहाड़ों और अन्य राज्यों का हाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि रामबन जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं. राजस्थान के फलोदी में तो रिकॉर्ड 42 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे बना हुआ है. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी आज तेज आंधी और बारिश की पूरी संभावना है.

ये भी पढ़ें: बांके बिहारी के दर पर डॉ. राजेश्वर सिंह: बड़े भाई के साथ की पूजा-अर्चना, सरोजनी नगर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago