उत्तर प्रदेश

‘सांप वाली भाषा पर डॉ. राजेश्वर सिंह का प्रहार, मल्लिकार्जुन खड़गे को दिखाया आईना; बताया क्यों सता रहा कांग्रेस को डर?

Dr Rajeshwar Singh On Mallikarjun Kharge: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सरोजनीनगर (लखनऊ) से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “ज़हरीला सांप” वाले बयान पर तीखा हमला बोला है. डॉ. सिंह ने इस टिप्पणी को केवल शब्दों की चूक नहीं, बल्कि कांग्रेस की तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति का प्रतिबिंब करार दिया है.

तुष्टिकरण से उपजी है विषाक्त भाषा- डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने खड़गे के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब किसी दल की राजनीति का आधार ही वोट बैंक और तुष्टिकरण हो, तो उसकी भाषा का विषाक्त होना स्वाभाविक है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दशकों से न्याय और समानता की बलि देकर केवल सत्ता के समीकरण साधने में जुटी है.

कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल

विधायक डॉ. सिंह ने कांग्रेस के पुराने फैसलों को गिनाते हुए पार्टी की घेराबंदी की. उन्होंने कई मामलों को जिक्र किया जिसपर आज भी कांग्रेस सवालों के घेरे में रहती है.

  • शाह बानो प्रकरण (1986): उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को पलटकर एक बेबस मुस्लिम महिला के अधिकारों के साथ समझौता किया
  • वक्फ अधिनियम 1995: डॉ. सिंह के अनुसार, इस कानून ने भूमि प्रबंधन को लेकर गंभीर विसंगतियां पैदा कीं
  • साम्प्रदायिक हिंसा विधेयक 2011: उन्होंने इस प्रस्तावित बिल को कानून को साम्प्रदायिक आधार पर झुकाने वाला एक खतरनाक प्रयास बताया

UCC और सेक्युलरिज्म पर प्रहार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सेक्युलरिज्म चयनात्मक है, जिसने समाज को जोड़ने के बजाय हमेशा विभाजित करने का काम किया है.

ये भी पढ़ें: बांके बिहारी के दर पर डॉ. राजेश्वर सिंह: बड़े भाई के साथ की पूजा-अर्चना, सरोजनी नगर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

विकसित भारत बनाम पुरानी सोच

डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि आज का भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास, कानून के समक्ष समानता और राष्ट्रहित की दिशा में लंबी छलांग लगा चुका है. उनके अनुसार, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं कांग्रेस अब भी पुरानी और जकड़ी हुई सोच में फंसी हुई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago