दुनिया

ईरान का खूनी फरमान! अमेरिका-इजरायल को भेजी फोटो तो मिलेगी मौत की सजा; संपत्ति भी होगी जब्त

Iran US War: अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूएस-इजरायल को तस्वीरें या किसी भी तरह की जानकारी भेजी तो उसे मौत की सजा दी जाएगी. ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने यह जानकारी दी है.

असगर जहांगीर ने कहा कि अमेरिका या इजरायल को कोई भी जानकारी देने पर मौत की सजा हो सकती है.

अमेरिका ने ईरान के तेल भंडार को बनाया निशाना

अमेरिका ने अपने ताजा हमले में ईरान के तेल भंडार को निशाना बनाया. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के वीडियो को भी साझा किया. इसके बाद ही ईरान की तरफ से यह फैसला सामने आया है.

जहांगीर ने ईरानी मीडिया में सामने आए एक बयान में कहा कि पिछले अक्टूबर में पास हुए एक बेहतर जासूसी कानून के तहत, दुश्मन सरकारों (अमेरिका और इजरायल) को कोई फोटो या वीडियो भेजने पर सारा सामान जब्त करने और मौत की सजा हो सकती है.

तबाही वाले क्षेत्र की फोटो लेना देशद्रोह

जहांगीर ने कहा कि जब तबाही वाले क्षेत्र की फोटो ली जाती है, तो दुश्मन को बताया जाता है कि टारगेट सही जगह पर है. ऐसी जानकारी देना दुश्मन के साथ इंटेलिजेंस में सहयोग करने जैसा ही है.

ईरान के अधिकारियों ने पहले अमेरिका और इजरायल को जानकारी भेजने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही इस मामले में ईरानी सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिए. इन पर कथित तौर पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे.

सुरक्षा बलों ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी ईरान में सुरक्षा बल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. इन पर अमेरिका-इजरायली जासूसी सर्विस को संवेदनशील जगहों की जानकारी भेजने के आरोप लगाए गए.

क्रिप्टोकरेंसी से ली पेमेंट

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर सुरक्षित जगहों की जानकारी देने के बदले क्रिप्टोकरेंसी ली थी. उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्वी अजरबैजान प्रांत के ओस्कू इलाके से हिरासत में लिया गया और न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें- ईरान पर होगा परमाणु हमला! UN प्रतिनिधि का दावा- ईरान पर एटम बम गिराने की तैयारी में अमेरिका-इजरायल

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस हफ्ते की शुरुआत में देश में पैरामिलिट्री इराकी फोर्स के काफिले का स्वागत करने के बाद इराक के लोगों का शुक्रिया अदा किया है.

पेजेश्कियन ने कहा कि इराकी मुस्लिम लोग इस गलत लड़ाई में ईरान के साथ बहादुरी से खड़े रहे. यह रवैया जगह की मजबूरी की वजह से नहीं, बल्कि इतिहास, पहचान और साझा धार्मिक मूल्यों की वजह से है. मैं इराकी लोगों, अधिकारियों और लड़ाकों से दिल से हाथ मिलाता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

किसानों की बल्ले-बल्ले: पीएम मोदी ने MSP में की भारी बढ़ोतरी, जानें कितना तय हुआ भाव

PM Modi Cabinet MSP Hike: पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों को बड़ी सौगात मिली…

31 seconds ago

Flydubai फ्लाइट में पायलटों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, इजरायल बोला – दोषी को हत्यारे जैसी सजा मिलेगी

Flydubai Flight FZ1073 Emergency: बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…

7 minutes ago

इंडिया ब्लॉक की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें मल्लिकार्जुन खड़गे की हर बात और राहुल का प्लान

INDIA Bloc Meeting Highlights: बुधवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक हुई. मल्लिकार्जुन…

18 minutes ago

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

1 hour ago