उत्तर प्रदेश

संघ पर ‘प्रतिबंध’ की मांग पर सीधा पलटवार! राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने बताई अहंकार से बचने की कथा

लखनऊ के निरालनगर में राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया. इस मौके पर भारतीय शिक्षा शोध संस्थान से संबद्ध विद्या भारती द्वारा संचालित भावराव देवरस सभागार में उन्होंने संघ और सोलर प्लांट को लेकर बात कही. उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट की स्थापना विद्युत व्यय कम करने का एक अनुपम साधन है.

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व के समय में जब संसाधनों का अभाव हुआ करता था तथा सुविधाए भी नहीं थी तब भी संघ के स्वयंसेवक पूर्ण मनोयोग से सेवा करते थे. उनके सेवाकार्यों पर कई जगहों पर शोध चल रहा है. वे बिना किसी श्रेय की अपेक्षा के सेवा में लगे रहते हैं.

अहंकार से बचने के लिए बजरंगबली ने क्या किया था?

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रशंसा को सुनकर व्यक्ति को अहंकार आ जाता है. अहंकार से व्यक्ति के संचित पुण्य नष्ट हो जाते हैं. भगवान राम के लंका पर विजय से लौटने के बाद हनुमानजी की माता सीता, लक्ष्मणजी और स्वयं प्रभु राम ने जब प्रशंसा की तो हनुमानजी बचाओ चिल्लाने लगे. इस पर प्रभु राम ने पूछा कि हनुमान यहां पर सब तुम्हारी प्रशंसा कर रहे हैं फिर तुम इस प्रकार क्यों चिल्ला रहे हो तब हनुमानजी ने कहा कि प्रभु आपकी, माता सीता व लक्ष्मणजी की सेवा से मुझे कुछ पुण्य मिला है और आपकी प्रशंसा से मुझे अहंकार हो जाएगा जिससे ये पुण्य नष्ट हो सकता है इसलिए चिल्ला रहा था.

संघ परिवार जुड़कर मिला सेवा का सौभाग्य

उन्होंने कहा कि संघ परिवार और उसके संगठनों के साथ जुडकर सेवा करने का जीवन में सौभाग्य प्राप्त हुआ है. इस संस्थान से काफी मधुर और कठिन दौर की स्मृतियां जुडी हुई हैं. भाई जी का कोई भी आदेश हमेशा सिर माथे रहा है. पूर्व के समय में तो परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं. क्योंकि तब सरकार भी नहीं थी. भविष्य में संघ की गतिविधियों के संचालन को लेकर भी उनकी सोंच काफी दूरदर्शी रही. इस अवसर पर उमाशंकर, डॉ एसके द्विवेदी, डॉ शिव भूषण त्रिपाठी, प्रो सुबोध कुमार, डॉ राजीव सक्सेना, डॉ विजय खत्री, डॉ एसके पांडे जी, राजेंद्र, विजय शर्मा, निधि सिंह आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री पर असली अस्पताल! RTI से खुले जेवर की ‘अमृत हॉस्पिटल’ के राज; बिना एडमिशन डॉक्टर कैसे बने नितेश राणा?

दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन संघ- दिनेश शर्मा

डॉ दिनेश शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा की दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन होने के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा शैक्षिक संस्थाएं विद्यार्थी और शिक्षकों के समूह का नेतृत्व करने का भी अवसर संघ परिवार को प्राप्त हुआ है. उन्होंने कुछ विपक्षी दलों द्वारा संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज कुछ लोग तुष्टिकरण की दुकान खोल रहे हैं जिसमें सांप्रदायिकता जातिवाद और सनातन को अपशब्द कहने का जहर भरा हुआ है देश आज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago