देश

जयपुर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की मदद की घोषणा

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में दो बड़े सड़क हादसों में 29 लोगों की जान चली गई. कल शाम जोधपुर में एक बस खड़े ट्राले में जा घुसी जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गवां दी. वहीं आज दोपहर जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं. इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.

पीएम मोदी ने दी अनुग्रह राशि

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सांत्वना संदेश जारी करते हुए कहा कि राजस्थान में हुए हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के उचित इलाज के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया पोस्ट

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के लोहा मंडी रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जनहानि का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. जिला प्रशासन से संवाद कर घायलों के सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. असीम दुःख की इस घड़ी में मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वस्थता प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री पर असली अस्पताल! RTI से खुले जेवर की ‘अमृत हॉस्पिटल’ के राज; बिना एडमिशन डॉक्टर कैसे बने नितेश राणा?

सर्वोत्तम चिकित्सा की सुविधा

उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा ने ‘एक्स’ पर लिखा कि जयपुर के हरमाडा रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि का दुःखद समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. जिला प्रशासन से सतत संवाद कर घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. असीम पीड़ा की इस घड़ी में मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

1 minute ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago