उत्तर प्रदेश

5,585 से 3 तक कैसे पहुंची राम मंदिर CEO की रेस? ट्रस्ट को सौंपी गई फाइनल लिस्ट

Ram Mandir Ayodhya CEO List: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जल्द ही उसका पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलने वाला है. राम मंदिर के प्रशासन, श्रद्धालुओं के प्रबंधन, सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों को संभालने के लिए चल रही यह लंबी और बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया अब अपने आखिरी और सबसे निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गई है.

सर्च कमेटी ने 5,585 आवेदकों की भारी-भरकम भीड़ में से महज 3 सबसे योग्य नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है. अब इन तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा जाएगा, जो 2 सितंबर को होने वाली अपनी बैठक में किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा.

5,585 से 3 तक ऐसे पहुंची CEO की रेस (Ayodhya Ram Temple First CEO)

  • शुरुआत में 5,585 लोगों ने आवेदन किया
  • इनमें से 3,877 ने अपना विस्तृत CV (बायोडाटा) जमा किया
  • कड़ी स्क्रूटनी के बाद 1,580 उम्मीदवारों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया
  • 111 को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए चुना गया
  • अंत में महज 16 सबसे योग्य उम्मीदवारों (0.3%) को 11 और 12 अगस्त 2026 को अयोध्या में ‘आमने-सामने’ इंटरव्यू के लिए बुलाया गया
  • इंटरव्यू के बाद फाइनल 3 नामों को चुना गया, जिनमें से एक अब CEO होगा

रेस में सेना के दिग्गज, रिटायर IAS और धाकड़ IPS (Ram Mandir CEO Candidates)

राम मंदिर के CEO पद की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि अंतिम 16 की लिस्ट में 50 से 70 साल की उम्र के सेना के दिग्गज अधिकारी, रिटायर्ड IAS, IPS और कॉरपोरेट जगत के धुरंधर शामिल थे. इंटरव्यू देने वालों में बिहार के सीनियर IPS (DG) डॉ. परेश सक्सेना और उत्तर प्रदेश के मशहूर पूर्व IG राजेश पांडेय जैसे बड़े नाम शामिल हैं. राजेश पांडेय यूपी कैडर के सबसे सफल पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं और उन्होंने ही खूंखार गैंगस्टर ‘श्रीप्रकाश शुक्ला’ के एनकाउंटर में अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: बिहार में बढ़ा पुलिस का ‘भौकाल’: सम्राट सरकार ने दी मजिस्ट्रेट पावर; जानें क्या होंगे अधिकार?

तीन सदस्यीय कमेटी ने लिया कड़ा इम्तिहान (Ram Mandir CEO Selection Committee)

इस अहम नियुक्ति के लिए बनी तीन सदस्यीय सर्च कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी और न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ. सुरेश हावड़े शामिल हैं. इस कमेटी ने उम्मीदवारों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता, विजन और धार्मिक-सांस्कृतिक संवेदनशीलता को बारीकी से परखा. अब यह कमेटी अपने चुने हुए 3 नाम ट्रस्ट को सौंपेगी. इसके बाद ट्रस्ट फाइनल राउंड का इंटरव्यू लेकर उस एक नाम का ऐलान करेगा, जो राम मंदिर परिसर के दिन-प्रतिदिन के प्रशासन की पूरी कमान संभालेगा. पूरी दुनिया के रामभक्तों की नजरें अब इस बड़े ऐलान पर टिकी हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago