उत्तर प्रदेश

अयोध्या की धरती पर कदम रखते ही इमोशनल हुईं TV पर ‘रामायण’ दिखाने वाले रामानंद सागर की पत्नी निशा, CM योगी को दिया इस बात का श्रेय

टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है, और आज भी रामायण में प्रभु श्री राम, माता सीता, और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले किरदारों को आदरभाव से देखा जाता है. इसी कड़ी में, रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की पत्नी निशा सागर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी के विकास कार्यों की खुलकर सराहना की.

आनंद रामानंद सागर की पत्नी निशा सागर ने मीडिया से कहा, “अयोध्या के एयरपोर्ट पर जब पैर रखा तो मेरी आंखों में पानी था क्योंकि मेरे ससुर रामांनद सागर और पति आनंद ने रामायण बनाई थी. यहां आकर महसूस किया कि यहां से मेरा जुड़ाव पुराना है और ऐसा महसूस हुआ कि अयोध्या मेरा है. यहां आकर गर्व की अनुभूति होती है और आखिरी समय में मेरे पति यहां आना चाहते थे लेकिन व्हीलचेयर पर होने की वजह से उन्हें लाना संभव नहीं था. मैं आज यहां दर्शन करने के लिए आई हूं और उम्मीद है कि वो अपनी नजरों से सब देख रहे होंगे.”

उन्होंने कहा कि यहां आना एक अलग तरह का इमोशन है क्योंकि जब रामायण की शूटिंग हो रही थी, तब मैं भी उनके साथ थी और रामायण की शूटिंग को करीब से देखा था. पापाजी (रामानंद सागर) ने न सिर्फ रामायण बनाई बल्कि हर घर तक पहुंचाया. बड़ों से लेकर बच्चों के बीच रामायण को पहुंचाया और सेवा भाव के नजरिए से समाज को आध्यात्मिक तरीके से जोड़ने का काम भी किया है.

मंदिर निर्माण से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

अयोध्या में सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए निशा सागर ने कहा कि सरकार ने सिर्फ मंदिर नहीं बनवाया बल्कि समाज सेवा का कार्य किया है. उन्होंने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि मंदिर बनाकर क्या मिला, इससे अच्छा अस्पताल बनवा देते लेकिन मेरा मानना है कि मंदिर के निर्माण की वजह से आज विदेशों से भी राम भक्त अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे हैं. पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और ऐसे में यहां के लोगों को रोजगार तेजी से मिल रहा है.”

सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी के कार्यकाल में अयोध्या और एयरपोर्ट का तेजी से विकास किया गया है. हमारे देश को ऐसे ही लीडर की जरूरत है जो नेतृत्व की मजबूत शक्ति रखता है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा समाज में परिवर्तन का माध्यम है: डॉ. दिनेश शर्मा ने जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर दिया संदेश

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

2 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

32 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

34 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

34 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago