उत्तर प्रदेश

रामपुर में बीच सड़क पर नईम पढ़ रहा था नमाज, पुलिस ने धरकर जेल में कर दिया बंद

Rampur Road Namaz Arrest: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बीच भीड़-भाड़ वाली सड़क के बीचों बीच जाकर नमाज पढ़ना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने आरोपी नईम (उम्र 55 साल) को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहाबाद गेट चौराहे का है. जहां एक व्यक्ति व्यस्त सड़क के बीच जाकर अचानक से नमाज पढ़ने लगा. जिसकी वजह से वहां पर यातायात धीमा हो गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. आरोपी नईम की इस करतूत का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर परेशानी खड़ी करने या बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई शुरू की.

वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया. वायरल वीडियो के आधार पर उन्होंने ऑनलाइन कार्रवाई की. पुलिस ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के बीच में जाकर नमाज पढ़ने लगा. इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बिना अनुमति सार्वजनिक जगहों पर प्रार्थना करना या नमाज पढ़ना गैरकानूनी है. अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में पुलिस अधिकारी बार-बार लोगों से सार्वजनिक जगहों पर धार्मिक काम करने से मना करते हैं.

कोर्ट ने भी दिया है फैसला

हाल ही के अपने फैसलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इसपर रोक लगाई है. अपने फैसले में हाईकोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक सड़क पर प्रार्थना करने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है. हालांकि अगर निजी क्षेत्र में कोई ऐसा करता है तो उस समय किसी भी सरकारी अनुमति की जरूरत नहीं होती है.

ये भी पढ़ें- ‘देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार…’, इतिहास के पन्ने पलटकर ओवैसी ने धो डाला

सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में गिरफ्तार नईम के परिजनों ने दावा किया है कि वह मानसिक रूप से सही नहीं है. फिलहाल पुलिस इन दावों की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago