Bharat Express DD Free Dish

‘देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार…’, इतिहास के पन्ने पलटकर ओवैसी ने धो डाला

Asaduddin Owaisi On Congress Partition: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी को भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं देश में बीजेपी को आगे बढ़ने से हम रोक सकते हैं.

Asaduddin Owaisi On Congress Partition

Asaduddin Owaisi On Congress Partition

Asaduddin Owaisi On Congress Partition: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी को भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं देश में बीजेपी को आगे बढ़ने से हम रोक सकते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी गुजरात के लिंबायत में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे. जहां उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस को वोट ना करके AIMIM को करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वोट एक अमानत है. इसका इस्तेमाल जमात के लिए करो.

उन्होंने कहा कि हम लावारिस नहीं हैं. हमारी आवाज को सुना जाएगा. उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि जिस जमात का लीडर होगा, उसी की बात सुनी जाएगी. इसलिए उन्हें AIMIM को चुनना चाहिये.

BJP की आंख में आंख डालकर देते हैं जवाब

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा को देश में कोई रोक सकता है, संविधान के दायरे में रहकर उनकी आंखों में आंखे डालकर जवाब दे सकता है, तो वो AIMIM ही है. यह समय अपने संवैधानिक अधिकारों को लेने का है.

उन्होंने विपक्ष की तरफ से AIMIM को बीजेपी की B टीम कहे जाने पर भी करारा वार किया. उन्होंने कहा कि हमपर आरोप लगते हैं कि वो पूरे देश में जाकर चुनाव लड़ते हैं. जब वो चुनाव में उतरते हैं तो बीजेपी का फायदा होता है. लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि बंगाल में कांग्रेस 294 सीटों पर लड़ रही है, TMC भी इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो फिर ओवैसी अगर 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगा तो फिर लोगों को क्यों दिक्कत हो रही है.

कांग्रेस थी बंटवारे के लिए जिम्मेदार

ओवैसी ने कहा कि बंगाल में 11 सीटों को भूल जाइये और 270 सीटें जीतने पर फोकस कीजिये. आखिर आपलोग इस समाज को अपना नेतृत्व देने से कबतक रोक सकते हैं.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री धमाके में उड़े मजदूरों के चिथड़े, 23 ने गंवाई जान, 19 शवों की हुई पहचान

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने इस दौरान कांग्रेस को भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार तक ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि भारत के बंटवारे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं थे. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस उन लोगों में शामिल नहीं थी जिन्होंने भारत का बंटवारा किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read