उत्तर प्रदेश

BLO और दूल्हे का भारत को संदेश, रोकी बारात, निकाह से पहले भरा SIR फॉर्म

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. जिले के एक गांव में युवक की बारात जा रही थी. बैंड-बाजा के साथ दूल्हा अजीतपुर के लिये निकल रहा था. तभी बीएलओ आ पहुंचा और बारात का रास्ता रोक दिया. लोग कुछ समझ पाते तबतक बीएलओ दूल्हे के पास जा पहुंचा और कागज निकालकर सामने खड़ा हो गया, ताकि दूल्हे का SIR फॉर्म पहले भरा जा सके. इस दौरान जो भी मौके पर मौजूद था वो दंग रह गया. अब ग्राम प्रधान और बीएलओ के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है.

ग्राम प्रधान और बीएलओ के द्वारा किये गए इस कार्य का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसकी अब हर तरफ चर्चा चल रही है.

बारात निकल रही थी तभी…

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को स्वार कोतवाली क्षेत्र के समोदिया गांव में जसीम की बारात अजीतपुर के लिए निकल रही थी. सभी तैयारियां हो चुकी थी, लोग बैंड-बाजे की धुन पर नाच रहे थे. वहीं कुछ लोग बारात में जाने के लिए गाड़ियों में बैठने जा रहे थे.

दूल्हे का भरवाया गया SIR फॉर्म

तभी ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ हुसैन और बीएलओ रजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए और दूल्हे का रास्ता रोक दिया. इस दौरान बीएलओ ने जसीम से कहा कि “निकाह से पहले SIR फॉर्म भर दो. ताकि मतदाता सूची में आपका नाम समय पर जुड़ सके.”

जिसके बाद दूल्हे ने फॉर्म फर दिया और बारात अजीतपुर के लिए रवाना हो गई. यह नजारा ग्रामीणों के लिए प्रेरक साबित हुआ. ग्रामीणों ने बीएलओ और ग्राम प्रधान की खूब तारीफ की.

ये भी पढ़ें-नवा रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी छह सत्रों में होंगे शामिल

ग्रामीणों ने की बीएलओ की तारीफ

ग्रामीणों ने कहा कि अगर हर अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी इसी तरह से निभाए तो किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी और चुनाव से जुड़ी सभी कार्रवाइयां प्रभावी तरीके से हो सकती हैं.

वहीं इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ हुसैन ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर नागरिक जागरूक रहे. दूल्हे का फॉर्म भरवाना सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि जागरूकता का संदेश है. सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं, ताकि देश के लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

55 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago