Nava Raipur DGP IG Conference: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चल रही तीन दिवसीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस इस बार खास और बेहद रणनीतिक है. कुल 8 सत्रों वाली इस हाई-लेवल बैठक में पहले दिन यानी शुक्रवार को दो अहम सत्र हुए, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई.
पीएम मोदी होंगे शामिल
पीएम मोदी भी रायपुर पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. खास बात यह है कि इस बार पीएम मोदी कुल छह सत्रों में मौजूद रहेंगे. वे सीधे तौर पर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, पुलिसिंग में तकनीकी सुधार और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर चर्चा करेंगे.
पहला दिन- राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा
बता दें कि शुक्रवार को सम्मेलन की शुरुआत हुई. इसकी शुरुआत दो महत्वपूर्ण सत्रों से हुई. इसमें नक्सलवाद पर केंद्र सरकार की रणनीति, पिछले वर्षों की उपलब्धियां और आगे की योजनाओं पर चर्चाएं की गई. आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषय जैसे सीमा प्रबंधन, आतंकवाद निरोधक उपाय, साइबर क्राइम का बढ़ता खतरा और संगठित अपराध से निपटने के लिए संयुक्त ऑपरेशन पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं.
दूसरा दिन- तकनीकी और भविष्यवादी एजेंडा
शनिवार यानी आज चार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें पुलिसिंग के आधुनिक मॉडल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा ढांचा, ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक, राज्यों की विशेष सुरक्षा चुनौतियाँ और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल जैसे विषय शामिल हैं. आज का एजेंडा सबसे ज्यादा तकनीकी और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
ये भी पढ़ें-भारत में इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित, एयरबस A320 में तकनीकी खामी से दुनिया भर में हड़कंप
अंतिम दिन
रविवार को दो सत्र होंगे, जिनमें पूरे सम्मेलन की समीक्षा और आगे की रणनीति तय की जाएगी. इस कॉन्फ्रेंस को देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



