ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Karnataka Congress Political Crisis: बिहार चुनाव के बाद इन दिनों देश के सियासी बाजार में कर्नाटक की राजनीति सुर्खियों में हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच बने ‘जंगी’ हालात किसी से छुपे नहीं है. पार्टी अध्यक्ष के साथ-साथ आलाकमान की बैठक हो रही रही हैं. दोनों नेताओं के समर्थक विधायक दिल्ली का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में बेंगलूरू से लेकर कर्नाटक तक महौल गरम है. हालांकि, आधिकारिक रूप से फिलहाल किसी की ओर से कोई बयान नहीं आ रहा है. हालांकि, शनिवार को दोनों नेता ब्रेकफास्ट मीटिंग में मिले. इसमें गहरे गुल खिलाए गए.
आज सुबह 10 बजे CM सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) की मुलाकात ब्रेकफास्ट में हुई. माना जा रहा है ये प्लान बैठक कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए हुई थी. आइये जानें इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने क्या कहा?
इस बैठक से पहले भी दोनों नेताओं ने कई बयान दिए थे. उनमें साफ झलक रहा था की खींचतान तगड़ी चल रही है. हालांकि, इस संबंध में पार्टी ने कुछ नहीं बोला. बल्कि, विधायक अपने-अपने नेताओं का झंडा लेकर दिल्ली पहुंच गए थे. ऐसे में यह बैठक काफी अहम थी. दोनों नेता नास्ते में मिले और उसके बयान X पर पोस्ट किया.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पोस्ट कर लिखा ‘आज सुबह डिप्टी चीफ मिनिस्टर डी.के. शिवकुमार के साथ नाश्ता किया और थोड़ी बातचीत की’
वहीं डीके शिवकुमार ने लिखा ‘आज सुबह कावेरी रेसिडेंस पर माननीय CM से ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग के लिए मिला. कर्नाटक की प्रायोरिटीज और आगे के रास्ते पर अच्छी चर्चा हुई.’
ये भी पढ़ें: जी-20 का बदला जी-20! फिर एक्शन में आए डोनाल्ड ट्रंप, दक्षिण अफ्रीका क्या बोले?
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव 2023 में आए परिणाम के बाद से है. दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील तय हुई थी. 20 नवंबर को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कुछ विधायक डीके शिवकुमार के समर्थन में आवाज उठाने लगे और दिल्ली पहुंच गए. जानकारी के अनुसार, सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के लिए सहमत है जबकि, शिवकुमार पहले नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बड़े हुए हैं.
PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…
Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…
Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…