उत्तर प्रदेश

‘खुदाई करो…’ क्या है सहारनपुर की मस्जिद पर साध्वी प्राची का शव और शिव वाला फॉर्मूला?

Sadhvi Prachi Saharanpur Masjid Demolition: सहारनपुर/नीरज: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर से अवैध मस्जिद को हटाए जाने के बाद सूबे की सियासत अचानक गरमा गई है. इस ध्वस्तीकरण के बाद राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने इस विवाद में एंट्री मार ली है. साध्वी प्राची ने बेहद तीखे और आक्रामक शब्दों में कहा है कि मस्जिद ढहाए जाने के बाद वहां से जो ‘ऐतिहासिक कुआं’ मिला है, उसकी खुदाई होनी चाहिए.

‘जहां-जहां खुदाई हो रही है, वहां शिव मिल रहे हैं’ (Sadhvi Prachi Latest Statement)

साध्वी प्राची ने अपने बयान में कहा, “जो सहारनपुर के अंदर अवैध बिल्डिंग थी, उसे कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटाया है. इस अवैध बिल्डिंग के नीचे एक ऐतिहासिक कुआं मिला है. हम स्पष्ट कह रहे हैं कि इसकी खुदाई करिए. जब खुदाई होगी, अगर शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिला तो हमारे. क्योंकि जहां-जहां भी खुदाई होती है, वहां-वहां शिव ही मिलते हैं.”

विरोधियों को बताया ‘सड़ी गली मानसिकता’ का

मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर राजनीति कर रहे नेताओं पर भी साध्वी प्राची ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जो लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं, वह सड़ी गली मानसिकता के लोग हैं. वह कभी सुधर नहीं सकते. वे न कोर्ट का सम्मान करते हैं, न सरकार का और न ही सनातन धर्म का. जब कोर्ट ने आदेश दिया है तो उसका पालन होना ही चाहिए.”

रेप कांड पर मदरसों को ठहराया जिम्मेदार (Sadhvi Prachi on Madarsa)

सिर्फ सहारनपुर ही नहीं, साध्वी प्राची ने मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के छपार इलाके में जन्माष्टमी की रात एक नाबालिग युवती के साथ अपहरण और बलात्कार के मामले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस शर्मनाक घटना के लिए सीधे तौर पर ‘मदरसों की तालीम’ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने भड़कते हुए कहा-

“ये शर्मनाक घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि इन्हें मदरसों से तालीम दी जाती है, जहां इन्हें सिर्फ पाक हूरों के दर्शन कराए जाते हैं. इसी कारण अपराध बढ़ रहे हैं. प्रशासन को आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.”

सरकार पर जताया भरोसा

साध्वी प्राची ने अंत में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है और यह सरकार ऐसे अपराधियों को बहुत अच्छे से सजा देने का काम कर रही है. हालांकि, साध्वी प्राची के इस ‘शव और शिव’ वाले बयान से यूपी में एक नई और तीखी सियासी बहस छिड़ने के पूरे आसार बन गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

9 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

25 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

26 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

32 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

55 minutes ago