पुलिस ने किया पैदल मार्च.
उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुमति दी थी, मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले आज (13 मार्च) ASI की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची. एएसआई की टीम ने मस्जिद कमेटी के साथ दीवारों का निरीक्षण किया.
वहीं होली के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. RRF और PAC की कई कंपनियों को तैनात किया गया है. एसपी से लेकर सीओ और थाना-चौकी स्तर पर सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है.
किसी भी तरह की कोई अराजकता न फैले, इसके लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगाहें बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें- कानफोड़ू डीजे की धुन पर कसेगा शिकंजा…लाउडस्पीकर की आवाज का होगा स्थायी समाधान, बैठक में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने से शुरू होकर मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया. इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ RAF और PAC की टीमें शामिल रहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…