Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sambhal: जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले निरीक्षण के लिए पहुंची ASI की टीम, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुमति दी थी, मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले आज (13 मार्च) ASI की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची है.

Sambhal Jama masjid

पुलिस ने किया पैदल मार्च.

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुमति दी थी, मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले आज (13 मार्च) ASI की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची. एएसआई की टीम ने मस्जिद कमेटी के साथ दीवारों का निरीक्षण किया.

सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया

वहीं होली के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. RRF और PAC की कई कंपनियों को तैनात किया गया है. एसपी से लेकर सीओ और थाना-चौकी स्तर पर सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह

किसी भी तरह की कोई अराजकता न फैले, इसके लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगाहें बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें- कानफोड़ू डीजे की धुन पर कसेगा शिकंजा…लाउडस्पीकर की आवाज का होगा स्थायी समाधान, बैठक में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

एसपी और सीओ ने किया पैदल मार्च

SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने से शुरू होकर मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया. इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ RAF और PAC की टीमें शामिल रहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital