सपा सांसद बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Burk) के आवास पर पहुंची. यह कार्रवाई बिजली चेकिंग और नए लगाए गए स्मार्ट मीटर की रीडिंग की जांच के लिए की गई. जांच के दौरान सांसद बर्क के घर में लगे मीटर में छेड़छाड़ और बिजली चोरी का मामला सामने आया है. जिसके बाद विभाग ने थाने में FIR दर्ज कराई है.
सांसद (Ziaur Rahman Burk) के घर पर पुराने मीटर को हटाकर दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. विभाग की टीम इन मीटरों की रीडिंग को चेक करने और उनका सही तरीके से काम करने का परीक्षण करने आई थी. टीम ने सांसद के घर की दूसरी मंजिल पर जाकर बिजली का लोड चेक किया और यह देखा कि कितना बिजली का उपयोग हो रहा है.
बिजली विभाग की टीम ने सांसद (सांसद (Ziaur Rahman Burk) के घर पर पुराने मीटर को हटाकर दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. ) के घर के अंदर जाकर मीटरों की गहन जांच की. इस दौरान पुलिस बल को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान का हिस्सा थी, जिसमें बड़े उपभोक्ताओं और राजनीतिक हस्तियों के कनेक्शनों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के संभल में एक और मंदिर मिला
जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि नया स्मार्ट मीटर लगाया गया है और उसकी रीडिंग चेक की जा रही है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मीटर ठीक से काम कर रहा है या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…