Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sambhal: सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क के घर बिजली विभाग का छापा, पकड़ी गई चोरी, FIR दर्ज

सांसद के घर पर पुराने मीटर को हटाकर दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. विभाग की टीम इन मीटरों की रीडिंग को चेक करने और उनका सही तरीके से काम करने का परीक्षण करने आई थी.

Ziaur Rahman Burk

सपा सांसद बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Burk) के आवास पर पहुंची. यह कार्रवाई बिजली चेकिंग और नए लगाए गए स्मार्ट मीटर की रीडिंग की जांच के लिए की गई. जांच के दौरान सांसद बर्क के घर में लगे मीटर में छेड़छाड़ और बिजली चोरी का मामला सामने आया है. जिसके बाद विभाग ने थाने में FIR दर्ज कराई है.

रीडिंग लेने पहुंची थी टीम

सांसद (Ziaur Rahman Burk) के घर पर पुराने मीटर को हटाकर दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. विभाग की टीम इन मीटरों की रीडिंग को चेक करने और उनका सही तरीके से काम करने का परीक्षण करने आई थी. टीम ने सांसद के घर की दूसरी मंजिल पर जाकर बिजली का लोड चेक किया और यह देखा कि कितना बिजली का उपयोग हो रहा है.

बिजली विभाग ने की जांच-पड़ताल

बिजली विभाग की टीम ने सांसद (सांसद (Ziaur Rahman Burk) के घर पर पुराने मीटर को हटाकर दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. ) के घर के अंदर जाकर मीटरों की गहन जांच की. इस दौरान पुलिस बल को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान का हिस्सा थी, जिसमें बड़े उपभोक्ताओं और राजनीतिक हस्तियों के कनेक्शनों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के संभल में एक और मंदिर मिला

मीटर की चेकिंग करने पहुंची टीम

जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि नया स्मार्ट मीटर लगाया गया है और उसकी रीडिंग चेक की जा रही है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मीटर ठीक से काम कर रहा है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital