20 रुपये में बाल उगाने का किया था दावा.
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा करते हुए दवाइयां बेच रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सलमान, इमरान और समीर हैं, जो दिल्ली और बिजनौर के निवासी बताए जा रहे हैं. ये आरोपी दिल्ली, बिजनौर, हरियाणा और उत्तराखंड में लोगों को धोखा देकर लाखों रुपये कमा चुके हैं.
पुलिस ने की शिकायत
यह मामला तब सामने आया जब रविवार को इन आरोपियों ने लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर में बाल उगाने का दावा करते हुए एक भीड़ इकट्ठी की. इस दौरान, शादाब राव नामक एक व्यक्ति ने इनकी धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की. शादाब ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दवा और तेल लगाकर लोगों के सिर पर बाल उगाने का दावा किया, जिससे कई लोगों को खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं हुईं.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने शादाब राव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई शहरों में इस तरह के कैंप लगा चुके हैं. हालांकि, इन्हें कुछ समय बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- Viral Video: डिग्री मिलने के बाद ‘गोरी तोर चुनरी बा झलकउवा…’ पर थिरकते दिखे BHU के छात्र
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी. सीओ कोतवाली, आशुतोष कुमार ने कहा कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, और पुलिस जल्द ही मामले में और जानकारी साझा करेगी.
–भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…