उत्तर प्रदेश

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल/अंसार: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद संवेदनशील और चर्चा का विषय बना मामला सामने आया है. हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला नजरखेल की रहने वाली एक मुस्लिम महिला लुबना खान ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया है. महिला का आरोप है कि पति के निधन के बाद उनके जेठ के बेटे उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं.

क्या है पूरा मामला? (Sambhal Muslim Woman Property Dispute)

पति का इंतकाल और संपत्ति का विवाद: लुबना खान के पति स्वर्गीय नफीसउद्दीन का इंतकाल हो चुका है. महिला का कहना है कि जिस मकान में वह वर्तमान में रह रही हैं, वह उनके दिवंगत पति के नाम पर है.

कब्जे की कोशिश और धमकियां: महिला का आरोप है कि उनके जेठ के बेटे सलाउद्दीन और मोहसिन उस मकान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं और लगातार उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं.

मंदिर के नाम वसीयत का बयान: लगातार मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल से आहत होकर लुबना खान ने एक बड़ा बयान दिया है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी या दुर्घटना होती है, तो उनके इस मकान को स्थानीय ‘पक्के बाग वाले मंदिर’ के नाम कर दिया जाए. उनका यह बयान अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है.

प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार (Lubna Khan Saraitarin Sambhal case)

इस पूरे घटनाक्रम के बाद लुबना खान ने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कानूनी पैरवी के लिए सरकारी वकील (Government Counsel) उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें: अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

नोट: महिला द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और प्रशासन द्वारा इस मामले में आधिकारिक जांच और कार्रवाई किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

15 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

20 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

21 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

1 hour ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

1 hour ago