उत्तर प्रदेश

“सपा से बागी हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा”, सनातन पांडेय ने ओपी राजभर के दावे को किया खारिज

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर टूट की चर्चा तेज हो गई है. सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर (OP Rajbhar) द्वारा समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया गया. उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि बागियों का नेतृत्व बलिया का लाल करेगा. हालांकि, अब इस पर बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय (Sanatan Pandey) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अगर वह सपा से बागी हो गए, तो राजनीति से ही संन्यास ले लेंगे.

राजनीति से संन्यास ले लूंगा- सनातन पांडेय

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने ओमप्रकाश राजभर के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कोई भी ताकत समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि वह 1986 से राजनीति में सक्रिय हैं. उनके मुताबिक, उनके पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना. पांडेय ने कहा कि अगर यह दावा सही साबित हो जाए कि बलिया का कोई नेता समाजवादी पार्टी में बगावत का नेतृत्व कर रहा है, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए सपा सांसद ने कहा कि उन्हें राजनीति में अपेक्षाकृत जल्दी सफलता मिली, इसलिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि राजभर के बेटे को रसड़ा विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. पांडेय ने कहा कि उन्होंने कभी राजभर का अपमान नहीं किया, लेकिन बेवजह बयानबाजी उचित नहीं है. सपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि राजभर अपनी ही पार्टी की स्थिति से अनजान हैं. उन्होंने कहा कि राजभर पहले बीजेपी के साथ रह चुके हैं और उसी सरकार की आलोचना भी करते रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजभर अपने समाज के लोगों के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं कर पाए हैं.

राजभर ने क्या पोस्ट किया था

सुसभपा प्रमुख ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पोस्ट करते हुए लिखा, “कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा. और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है.

उन्होंने आगे कहा कि, “योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है. टूट होकर रहेगी. मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें. और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे.”


ये भी पढ़ें: सपा में होगी बड़ी टूट? ओपी राजभर का दावा- ‘बागी भूमि’ का लाल संभालेगा बागी सांसदों की कमान


अखिलेश यादव ने भी किया पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को घेरते हुए एक्स पर लिखा, “पंचायती-समाचार, टिकटार्थियों के बाद अधिकारी और ठेकेदार मिलके कर रहे ‘ढुंढाई पंचायत’.

उन्होंने आगे लिखा, “समाचार-विस्तार: कल तक तो ‘अफ़वाही’ मंत्री जी को केवल वो भावी प्रत्याशी ही ढूँढ रहे थे जिनसे इन्होंने टिकट के नाम पर एडवांस वसूल लिया था. लेकिन, अब जो जान गये हैं कि ‘30 सीट’ की बात अफ़वाह है. न तो इन्हें एक भी सीट मिल रही है और ले-देकर मिल भी गई तो भी ये जीतनेवाले नहीं हैं. इनकी सच्चाई बाहर आते ही अब तो सुना है, वो एई, जेई और एएमए अधिकारी और विभागीय ठेकेदार भी इनको ढूँढने के लिए मिल-बैठकर ‘पंचायत’ कर रहे हैं, जिनसे ट्रांसफ़र-पोस्टिंग व कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने के नाम पर इन्होंने एडवांस वसूल लिया है. जिस काली-कमाई के पैसे के बल पर इनके ‘बड़े बोल’ निकल रहे हैं, अब वो पैसा ही इनके ख़िलाफ़ ‘पंचायत’ बैठा रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

7 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

15 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

17 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

40 minutes ago