Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मकान इनको, राशन इनको…क्या मुसलमान अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे, फ्लो-फ्लो में ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद?

Satish Gautam Controversy: अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि ये लोग सुबह 4 बजे से चिल्लाना शुरू कर देते हैं. परीक्षाएं चल रही हैं और ये हल्ला मचा रहे हैं. ये सब बंद करना चाहिये. सरकार की सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं का मजा यहीं ल रहे हैं. अब क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे.

Satish Gautam Controversy

Satish Gautam Controversy: अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोल गए कि विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने इंटरव्यू में कहा- मकान मुसलमानों को, सिलेंडर मुसलमानों को, राशन मुसलमानों को…सरकार इन्हें सबकुछ तो दे रही है. एम्स का सबसे अधिक फायदा यहीं लोग उठा रहे हैं. सरकार की सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं का मजा यहीं ल रहे हैं. अब क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे.

सतीश गौतम अलीगढ़ से पिछली तीन बार से सांसद हैं. इन्होंने पहली बार 2014 में चुनाव जीत संसद की सीढ़ी चढ़ी. जिसके बाद साल 2019 में दूसरी बार चुने गए. साल 2024 में भी इन्होंने बड़ी जीत हासिल कर तीसरी बार भी संसद पहुंचने में कामयाब हो पाए.

सुबह 4 बजे से चिल्लाना शुरू करते हैं

सांसद गौतम ने अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की इजाजत मांगने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये लोग सुबह 4 बजे से चिल्लाना शुरू कर देते हैं. परीक्षाएं चल रही हैं और ये हल्ला मचा रहे हैं. ये सब बंद करना चाहिये.

सतीश गौतम ने आगे कहा कि मुसलमानों के पास इतनी बड़ी जगहें हैं. सपा सरकार में इन्होंने भर-भरकर अतिक्रमण किया. अब उन्हें नुमाइश मैदान की क्या ही जरूरत है.

होली और रमजान की तुलना पर भी सतीश गौतम ने नाराजगी दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार घर-घर जाकर मनाए जाते हैं. हमलोग कहीं इकट्ठा नहीं होते हैं. ये (मुसलमान) लोग इकट्ठा होते हैं. मैं नहीं जानता रमजान-फमजान क्या होता है?

AIMIM ने उठाये सवाल

भाजपा सांसद सतीश गौतम के इस बयान पर AIMIM अलीगढ़ ने कड़ा ऐतराज जताया है. AIMIM जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने कहा कि नुमाइश ग्राउंड में जमीन केवल नुमाइश के लिए दी गई थी. सतीश गौतम की अम्मा इसे दहेज में लेकर नहीं आई थीं. यह हमारे पुरखों की जमीन है.

ये भी पढ़ें- JDU में ‘त्यागी युग’ का अंत: केसी त्यागी ने नीतीश का साथ छोड़ वापस थामी यूपी की राह, क्या भारत रत्न की मांग बनी इस्तीफे की वजह?

बता दें कि, अलीगढ़ में AIMIM ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर ईद की नमाज नुमाइश मैदान में अदा कराने की मांग की थी. इसके साथ ही नमाज के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की भी इजाजत मांगी गई थी. जिसमें कहा गया था कि यह पुष्पवर्षा हम अपने खर्चे पर कराना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital