Muzaffarnagar Tiranga Kawad: मुजफ्फरनगर/नीरज: सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की आस्था और देशभक्ति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला है, जिसने हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 से जब 221 फीट लंबी और 11 फीट ऊंची ‘तिरंगा कांवड़’ गुजरी, तो उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. ‘बम-बम भोले’ के साथ-साथ वहां ‘भारत माता की जय’ के नारे भी गूंजने लगे.
देश के नाम इस अनोखी कांवड़ को बागपत जनपद के ग्राम कुरड़ी के 21 जांबाज शिवभक्त ला रहे हैं. यह टोली 2 अगस्त को हरिद्वार की ‘हर की पौड़ी’ से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव के लिए निकली है. रोज 20 से 22 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर रहे ये कांवड़िए 190 किलोमीटर की यह कठिन यात्रा पूरी करके 11 अगस्त को अपने गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे.
इस विशाल तिरंगा कांवड़ को लाने वाली टोली के सदस्य हरेंद्र कुमार बताते हैं कि यह कांवड़ देश के वीर शहीदों को पूरी तरह समर्पित है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के दिलों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है. शिवभक्त रास्ते भर लोगों से अपील कर रहे हैं कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है, इसलिए हर नागरिक को अपने देश और राष्ट्रहित के प्रति प्यार और समर्पण दिखाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप! हवा में मौत से हुई क्लोज कॉल, अमेरिका में मची खलबली
आपको बता दें कि इस समय हरिद्वार से जल भरकर करोड़ों शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं. इसी मार्ग पर एक से बढ़कर एक मनमोहक कांवड़ें देखने को मिल रही हैं, लेकिन देशभक्ति से सराबोर इस 221 फीट लंबी ‘तिरंगा कांवड़’ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…