मनोरंजन

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा नोटिस; जानिए पूरा मामला

Salman Khan News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी बिजनेस मैन अरुण गुप्ता की शिकायत पर जेएमआईसी कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान समेत कई लोगों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने स्टाइल क्यूटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड, प्रसाद बिंदु माधव, संतोष श्रीवास्तव, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, सलमान खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री से 5 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. यदि कोर्ट उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो अगला कदम उठाते हुए समन भी जारी किए जा सकते हैं.

इस मामले में इससे पहले 2021 में यूटी पुलिस ने भी सलमान खान को नोटिस भेजा था. उस समय उन्होंने ई-मेल के जरिए अपना जवाब दिया था.

क्या है पूरा मामला?

अरुण गुप्ता का दावा है कि कुछ साल पहले मुंबई में बिग बॉस के सेट पर उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी. बातचीत के दौरान सलमान ने चंडीगढ़ में ज्वेलरी शोरूम खोलने और उसके उद्घाटन में आने की बात कही थी. इसी भरोसे पर अरुण ने 2018 में करीब 3 करोड़ रुपये का निवेश कर मनीमाजरा में शोरूम शुरू किया. हालांकि, उद्घाटन के दिन सलमान खुद नहीं पहुंचे और उनकी जगह उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री कार्यक्रम में शामिल हुए.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का वीडियो हटाने से Meta की माफी तक… जानिए पूरी टाइमलाइन; अब आगे क्या होगा?


पुलिस में भी दर्ज है FIR

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने कंपनी के साथ एक एग्रीमेंट किया था. शुरुआत में कंपनी ने तय शर्तों के अनुसार सामान भेजा, लेकिन कुछ समय बाद सप्लाई अचानक बंद कर दी. जब उन्होंने कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका ऑफिस बंद मिला और वेबसाइट भी काम नहीं कर रही थी. इसके बाद उन्होंने कंपनी और अभिनेता सलमान खान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago