उत्तर प्रदेश

UP News: SDM ज्योति मौर्य जैसा मामला…लेखपाल बनते ही महिला ने पति को पहचानने से किया इनकार; बोली कौन हो तुम? मंदिर में किया था प्रेम विवाह

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. हालांकि इस तरह की खबर पहली बार सामने नहीं आई है. इससे पहले SDM ज्योति मौर्य का मामला सुर्खियों में रह चुका है. इसी तरह का ताजा मामला सामने आ रहा है.

यहां एक पत्नी ने लेखपाल बनने के बाद पति को पहचानने से इनकार कर दिया है. आरोप है कि ओरछा मंदिर में जिस शख्स के साथ लेखपाल पत्नी ने 7 फेरे लिए थे उसे अब वह अवैध बता रही है. जबकि महिला ने युवक के साथ प्रेम विवाह किया था.

बढ़ई का काम कर पढ़ाया

ये मामला झांसी में रहने वाले युवक नीरज से जुड़ा है. नीरज बताते हैं कि 5 साल पहले शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली रिचा नाम की लड़की से उनकी मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने ओरछा मंदिर में 2022 में शादी कर ली. नीरज का कहना है कि वह बढ़ई का काम करते हैं और इसी के जरिए उन्होंने शादी से पहले और शादी के बाद भी अपनी पत्नी को पढ़ाया और कोचिंग कराई. वह अधिकारी बनना चाहती थी और अधिकारी बन भी गई लेकिन जब रिचा के हाथ में लेखपाल का नियुक्त प्रमाण पत्र आया.

ये भी पढ़ें-Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में मेहमान बनकर पहुंचेंगे पीएम मोदी; देंगे खास गिफ्ट!

तब से वह उसने उसे पहचानने से इनकार कर दिया है. नीरज का कहना है कि उसके पास शादी से जुड़े सभी सबूत हैं. बता दें कि 10 जुलाई 2024 को ही लेखपाल भर्ती का नवनियुक्त प्रमाण पत्र सफल अभ्यर्थियों को बांटा गया है. बताया जा रहा है कि प्रमाण पत्र लेने के लिए रिचा भी कलेक्ट्रेट स्थित सभागार पहुंची थी और इस मौके पर नीरज भी पहुंचा लेकिन रिचा उससे मिले बगैर ही बैक डोर से निकल गई और नीरज मेन डोर पर खड़ा इंतजार ही करता रह गया.

नीरज ने पुलिस से की शिकायत

नीरज ने मीडिया को बताया कि इस पूरे मामले में जब उसे अहसास हुआ कि उसे धोखा मिला है तो उसने पूरे मामले की रिपोर्ट आईजीआरएस पर भी डाल दी और जांच की मांग की. इस पर पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 18 जनवरी 2024 को रिचा अपने पति नीरज से यह कहकर घर से निकली थी कि वह बीकेडी कॉलेज जा रही है लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटी.

इस पर नीरज अपनी ससुराल शहर कोतवाली स्थित सत्यम कॉलोनी गया लेकिन वहां भी कह दिया गया कि रिचा वहां नहीं आई है. फिलहाल रिचा को कहीं से जानकारी हो गई कि नीरज ने पुलिस से शिकायत की है. इस पर वह थाने पहुंच गई, फिर यहां पर रिचा और नीरज का आमना सामना हुआ. इस पर नीरज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लेखपाल बन गई और अब वो उसे पहचानने से इनकार कर रही है. तो दूसरी ओर पति नीरज द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का डिस्पोजल करने के बाद पुलिस ने रिचा को उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया.

रिचा के परिजनों ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर लेखपाल बनी रिचा के परिजनों ने मीडिया को बताया कि नीरज ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ओरछा मंदिर में शादी कर ली थी जो कि पूरी तरह से गलत है. इसी के साथ ही परिजनों ने ये भी दावा किया है कि नीरज से उसकी बेटी के साथ पिछले 2 साल से बातचीत बंद है. इसी के साथ ही परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि नीरज उनकी बेटी को परेशान कर रहा है.

रिचा के परिजनों ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर लेखपाल बनी रिचा के परिजनों ने मीडिया को बताया कि नीरज ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ओरछा मंदिर में शादी कर ली थी जो कि पूरी तरह से गलत है. इसी के साथ ही परिजनों ने ये भी दावा किया है कि नीरज से उसकी बेटी के साथ पिछले 2 साल से बातचीत बंद है. इसी के साथ ही परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि नीरज उनकी बेटी को परेशान कर रहा है.

नीरज ने दिखाया शादी का वीडियो

तो वहीं अपनी पत्नी के लिए इधर-उधर भटक रहे नीरज का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है और लेखपाल बनने के बाद अब उससे दूर हो गई है और उसके साथ नहीं रहना चाहती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो नीरज का वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया से बात करते हुए अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहा है. नीरज ने अपनी शादी को सही साबित करने के लिए कानून और पुलिस का भी सहारा लिया है और शादी का वीडियो भी शेयर किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago