उत्तर प्रदेश

यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर फैसला, जस्टिस सिन्हा की बेंच सुनाएगी आदेश; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लिए आज का दिन काफी निर्णायक साबित होने वाला है. उनके खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न के एक मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है. आज की सुनवाई दोपहर 3.45 बजे जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच द्वारा की जाएगी.

अब तक क्या हुआ?

इस मामले में 27 फरवरी को एक अहम मोड़ आया था. उस दिन हाईकोर्ट ने लंबी बहस सुनने के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने साफ कर दिया था कि जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक पुलिस स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार नहीं कर पाएगी.

हालांकि इसके बदले कोर्ट ने एक शर्त भी रखी थी कि शंकराचार्य को पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग करना होगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा विवाद यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से जुड़ा है, जिसके बाद गिरफ्तारी को देख शंकराचार्य ने अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनके वकीलों ने कोर्ट में दलीलें दी थीं, जबकि विपक्षी पक्ष ने अपनी बातें रखीं. सुनवाई के दौरान माहौल काफी गर्माया रहा, जिसके बाद कोर्ट ने सभी तथ्यों को परखने के लिए फैसला सुरक्षित कर लिया था.

आज के फैसले पर टिकी हैं निगाहें

आज दोपहर 3:45 बजे जब जस्टिस सिन्हा की बेंच बैठेगी, तो यह साफ हो जाएगा कि शंकराचार्य को कोर्ट से राहत मिलती है या फिर उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. कानूनी जानकारों का मानना है कि इस फैसले का असर न केवल इस केस पर पड़ेगा, बल्कि इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व भी काफी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: जाट परिवार की चालाकी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने कहा- ‘मेरे भाई को फोन करने की हिम्मत कैसे हुई?’

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

12 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

21 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

32 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

56 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago