उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र में चमका यूपी का लाल: शाश्वत त्यागी बने सिंबोसिस लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष, जज ने दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड़ जिले के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. सन वैली इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र शाश्वत त्यागी को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित प्रतिष्ठित ‘सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ के लॉ फैकल्टी की स्टूडेंट्स काउंसिल (2026-27) का अध्यक्ष चुना गया है. विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

जिला जज ने दिलाई पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महाराष्ट्र के जिला न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता समिति (MCPC) के वरिष्ठ प्रशिक्षक माननीय किशोर एम. जायसवाल ने शाश्वत त्यागी और उनकी पूरी टीम को पद की शपथ दिलाई. वहीं, कार्यक्रम में आयकर आयुक्त (IRS) आकाश देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. सुखविंदर सिंह डारी द्वारा जारी सूची के अनुसार, शाश्वत के साथ तमन्ना शर्मा (उपाध्यक्ष वित्त), अर्नव नायक (उपाध्यक्ष मीडिया व जनसंपर्क) और सिमरन (उपाध्यक्ष छात्र कल्याण) सहित कई अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां संभाली हैं.

वैशाली में रहता है परिवार

मूल रूप से हापुड़ के तगा सराय से ताल्लुक रखने वाले शाश्वत वर्तमान में वैशाली (गाजियाबाद) निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि पर न्याय और आध्यात्मिक जगत की जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शाश्वत ने उनके मार्गदर्शन में बेहद लगन से इंटर्नशिप पूरी की थी. इसके अलावा गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस मूलचंद त्यागी ने एक खास वीडियो संदेश जारी कर शाश्वत को बधाई दी.

वहीं, राजगुरु मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानंद सरस्वती जी और टी-सीरीज के मशहूर गायक मनोज वर्मा ने भी शाश्वत के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी से कपिल शर्मा को खतरा’, संजीव बालियान के मजेदार बयान से सियासी भूचाल

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

3 hours ago