Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘प्लीज छोड़ दो इन्हें…’, ओडिशा में जमुई कांड पार्ट-2, महिला से खौफनाक अभद्रता का Video Viral

Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है.

Young man and woman assaulted and molested in Dhenkanal, Odisha.

ओडिशा के ढेंकनाल में युवक-युवती से मारपीट और छेड़छाड़

Kapilash Tourist Spot Assault: बिहार के जमुई कांड के बाद अब ओडिशा के ढेंकनाल जिले से भी वैसा ही मामला सामने आया है. यहां कपिलाश पर्यटन स्थल जाने वाले रास्ते पर एक युवक और युवती को लोगों के एक समूह ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया. दोनों मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे थे, तभी यह घटना हुई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग युवक को पीट रहे हैं और महिला के साथ भी छेड़छाड़ कर रहे हैं.

लड़की बार-बार लगाती ही गुहार

वीडियो में युवती बार-बार आरोपियों से उन्हें छोड़ देने की अपील करती नजर आती है. लेकिन उसकी गुहार के बावजूद कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी जारी रही.

वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने युवक-युवती को क्यों रोका? यह भी पता नहीं चल पाया कि दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे या किसी विवाद की वजह से यह घटना हुई.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

गोंदिया ब्लॉक के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज प्रताप दलेई ने बताया कि वीडियो में दिख रहे कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

जमुई कांड से तुलना

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़के और लड़की के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बाकी की तलाश के लिए SIT बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें-इंदौर में ‘नो कार डे’: पुलिस कमिश्नर ने चलाई साइकिल, तो ई-स्कूटर से कार्यालय पहुंचे कलेक्टर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital