उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है. इसी के चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को कानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सभी नौ सीटों पर जीत का दावा किया.
शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने तय कर लिया है कि वह यहां सपा को जिताएगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी.” उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेगे तो कंटेगे’ वाले बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव 2024 में सभी ने देखा कि लोग एक-साथ जुड़े और इसी वजह से हम जीते भी.”
सपा नेता ने अधिकारियों को भी नसीहत दी. उन्होंने कहा, “मैं वरिष्ठ अधिकारियों से यही कहूंगा कि वो पारदर्शिता के साथ सीसामऊ विधानसभा का निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग दें. अगर उन्हें किसी भी अधिकारी की तरफ से गड़बड़ी करने की शिकायत मिलती है, तो कार्यकर्ता उनका नाम नोट करें, सपा की सरकार आने पर उन्हें दंडित करने का काम किया जाएगा.”
शिवपाल यादव ने कहा, “प्रदेश में सपा के किसी नेता के खिलाफ जब-जब अन्याय होता है, तो हमारी तरफ से इसका विरोध किया जाता है.” उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिनमें सीसामऊ विधानसभा सीट भी शामिल है. इस सीट से समाजवादी पार्टी ने नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है. उनके पति इरफान सोलंकी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में ने जीत दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें- सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को ATS ने हिरासत में लिया, हुआ ये बड़ा खुलासा
इरफान सोलंकी को एक मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है, इसके बाद उनकी विधायकी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था. मालूम हो कि यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पिटीशन होने की वजह से यहां के लिए चुनाव की तारीख तय नहीं हुई हैं. उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…