उत्तर प्रदेश

“इस्लाम कबूल करो, वरना नौकरी नहीं कर पाओगी, लूलू मॉल में काम करने वाली युवती से सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज ने किया दुष्कर्म

राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है. मॉल (Lulu Mall) के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Lulu Mall में सुपरवाइजर है आरोपी फरहाज

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद फरहाज अयोध्या के रामनगर पहाड़गंज घोसियाना का रहने वाला है. वो लूलू मॉल में कैश सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. पीड़िता भी इसी मॉल में काम करती है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाए हैं कि मोहम्मद फरहाज ने उसे धमकी दी थी कि इस मॉल में काम करना है तो उसे इस्लाम कबूल करना होगा.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाया. इसके अलावा मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा था. पुलिस ने मोहम्मद फरहाज पर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट के आरोपों के बाद कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

एफआईआर के मुताबिक, 7 जुलाई को युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी. उसमें कहा गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए हैं. आरोपी मोहम्मद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था. उसने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे लिए, लेकिन जब विरोध किया तो मारपीट की गई.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा

पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मोहम्मद फरहाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 8 जुलाई को आरोपी को थाने बुलाया गया. वो अपने भाई मोहम्मद तबरेज और मां परवीन बानो के साथ थाने पहुंचा था, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ लखनऊ पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Asian Para Games: तीसरे दिन भारत का जलवा, प्रवीण कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड; बंटी को मिला सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…

16 minutes ago

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

41 minutes ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

53 minutes ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

1 hour ago

पति सरहद पर दे रहा था पहरा, पत्नी चीन के जासूसों संग रच रही थी बड़ी साजिश? जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…

1 hour ago