देश

गुजरात में पुल गिरने से 9 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक; आर्थिक सहायता का ऐलान

PM Modi On Gujarat Bridge Collapse: वडोदरा में पुल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 लोग घायल हो गए हैं. इस घटना पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की मौत अत्यंत दुखद है और मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोया है.

प्रधानमंत्री ने की सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. पीएम मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

कब हुई थी घटना

बता दें, यह दुर्घटना बुधवार की सुबह लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के ढहने से तीन ट्रक, दो इको, एक रिक्शा, एक पिकअप और दो बाइक नदी में डूब गए. इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पादरा सीएचसी और वडोदरा एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 9 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिसकी पुष्टि कलेक्टर अनिल धमेलिया ने की है.

ये भी पढ़ें: गुजरात पुल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

बचाव और राहत कार्य जारी

इस घटना के बाद, 20 से अधिक अग्निशमन कर्मी, 1 एनडीआरएफ टीम, 1 एसडीआरएफ टीम, 2 अग्निशमन नावें, 3 दमकल गाड़ियां, 10 से अधिक एम्बुलेंस और 5 से अधिक चिकित्सा दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. इसके अलावा, स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हो गए हैं. जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, विधायक चैतन्य सिंह झाला और प्रांतीय अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दे रहे हैं. यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

नोट: यह स्टोरी एजेंसी (आईएएनएस) की डायरेक्ट फीड से पब्लिश की गई है. इसकी नैतिक जिम्मेदारी भारत एक्सप्रेस की नहीं है. इस खबर में केवल हेडलाइन की के अलावा कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago