यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार सुबह जान से मारने की धमकी देने के मामले में एटीएस ने के ठाणे के उल्हासनगर में एक फातिमा नाम की महिला को पकड़ कर मुंबई लाई है.
महिला का मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस उसकी मानसिक जांच कराएगी. पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद नोटिस दिया है. महिला की उम्र 24 साल है. महिला ने मुंबई पुलिस को दी धमकी में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
बताया जा रहा है कि फातिमा महाराष्ट्र के ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है. उसके पिता लकड़ी के कारोबारी हैं. पुलिस के मुताबिक फातिमा पढ़ी-लिखी है, लेकिन मानसिक रूप से ठीक नहीं है. उसने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी क्यों दी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.
बता दें कि रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जान से मारने की धमकी मिली थी. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर यह संदेश आया था. जिसमें लिखा है, अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को मैसेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी. मुंबई पुलिस ने इस धमकी की जानकारी यूपी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई ऐंगल पर एक साथ जांच कर रही है. साथ ही जरूरत पड़ने पर मुंबई पुलिस से भी सहायता ली जाएगी.
पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को धमकी दी गई है. पिछले साल दिसंबर में और फिर मार्च 2024 में भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसी साल मार्च में लखनऊ के महानगर स्थित नियंत्रण कक्ष में फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया था कि रात करीब 10 बजे एक नंबर से कॉल आई थी. कथित तौर पर एक युवक ने फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की बात कही थी.
यह भी पढ़ें- ‘CM योगी ने अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे’, अब मुंबई से मिली ये धमकी
वहीं दिसंबर 2023 में सीएम योगी, राम मंदिर और यूपी एसटीएफ चीफ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बताया गया था कि एक मेल कर योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मामले के आरोपी जुबैर खान को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…