खेल

भारत पहली बार घर में हुआ White Wash, New Zealand से मिली इस हार ने WTC फाइनल के लिए बढ़ाई टीम की मुसीबतें

भारतीय टीम 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच के बाद मात्र 121 रन पर ढेर हो गयी और उसे 25 रन से हार का सामना करना पड़ा. यह पहली बार हुआ है जब भारत घर पर टेस्ट सीरीज़ 3-0 से हारा है. 65 सीरीज़ बाद भारत इस स्थिति में पहुंचा है. न्यूज़ीलैड ने इतिहास रच दिया है. वो भी उस टीम के ख़िलाफ़ इतिहास रचा है जिसे बड़े बड़े सूरमा घर पर टेस्ट सीरीज़ में नहीं हरा पाए थे.

ऋषभ पंत ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 64 रन बनाये जबकि वाशिंगटन सुन्दर ने 12 रन बनाये लेकिन स्पिनिंग ट्रैक पर दूसरे बल्लेबाजों के समर्पण के कारण भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

एजाज पटेल बने टीम इंडिया के लिए विलेन

न्यूज़ीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने 57 रन पर छह विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. ग्लेन फिलिप्स ने 42 रन पर तीन विकेट लेकर उन्हें अच्छा सहयोग दिया. पटेल ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और इस तरह उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट हासिल किये.

WTC तालिका में दूसरे स्थान पर लुढ़की भारतीय टीम

इस हार के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. फ़िलहाल भारत की इस स्थिति के बारे में शायद न्यूज़ीलैंड के प्रशंसकों तक ने नहीं सोचा होगा. न्यूज़ीलैंड ख़ुद श्रीलंका से हार कर आई थी लेकिन उन्होंने भारत को ऐसी कड़वी याद दी जिसे भारतीय टीम और भारतीय प्रशंसक भुला नहीं पाएंगे.

..तो अब एक हार भी पड़ेगी महंगी

इंडियन टीम ने अब तक 14 मैचों में 8 जीत, 5 हार और 1 ड्रॉ से 98 अंक जोड़े हैं. उसका अंक प्रतिशत 58.33 है.  भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में चार टेस्ट जीतने होंगे और एक मुकाबले को ड्रॉ कराना होगा. अगर भारतीय टीम एक भी मैच हारती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

फाइनल की राह

ऑस्ट्रेलिया–  सात में से 5 जीतने पर
भारत–  पांच में चार जीत और एक ड्रॉ
श्रीलंका– चार में से चार जीतने पर
न्यूजीलैंड– 3 में से 3 जीतने पर*
साउथ अफ्रीका– 4 में से 4 जीतने पर

(समाचार एजेंसी आएएनएस की फीड के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

23 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago