तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर ‘तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार’ दिवस का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसके साथ ही वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के अलावा तमाम नेता और मंत्री शामिल हुए.
‘तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार’ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल का आयोजन भी किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपकी पावन उपस्थिति और आशीर्वचन ने हमें असीम ऊर्जा एवं नई प्रेरणा प्रदान की है!आपने नेतृत्व और अमूल्य मार्गदर्शन के परितः सरोजनीनगर निश्चित रूप से प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करेगा.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, सरोजनीनगर परिवार की ऊर्जा और संकल्पबद्धता अद्वितीय है. आपका अपार स्नेह और अटूट विश्वास मेरी शक्ति है, अटूट निष्ठा, अटूट समर्थन सरोजनीनगर परिवार की एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है, आप सभी का भी हृदयतल से आभार.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली रवाना होने से पहले PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल के साथ धोलेरा SIR,…
PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…
लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…