मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
UP News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों में दो बड़ी दुखद घटनाएं हुई हैं. एक- मथुरा जनपद के वृंदावन में, जहां सीवर सफाई के दौरान दो युवकों की जान चली गई. और दूसरी दुखद घटना- हरदोई जिले में हुई है, जहां तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. ये बच्चे गर्मी की छुट्टी में अपने मामा के घर आए थे और बगीचे में खेल रहे थे. वे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे.
इन दोनों घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने हरदोई और मथुरा के पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. उनकी ओर से हरदोई में गड्ढों को चिह्नित कर सुरक्षा उपाय लागू करने के आदेश दिए गए हैं.
सीएम योगी ने वृंदावन के हादसे के बाद अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ठेकेदार की लापरवाही की जांच के लिए भी कदम उठाए गए हैं.
वृंदावन में केशव धाम पुलिस चौकी के पास एक गेस्टहाउस के सीवर चैंबर में छोटेलाल (35) और नरेंद्र (45) नामक श्रमिक जहरीली गैस के कारण मारे गए. वे सीवर की सफाई के उसमें उतरे थे, तभी बेहोश हो गए. अन्य लोगों ने उन्हें चैंबर से निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक और सीओ सदर संदीप सिंह ने उन्हें शांत कराया. ठेकेदार फरार है, और पुलिस जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में भी शनिवार को दुखद घटना हुई. बताया जाता है कि वहां बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक बच्चे की ठोकर लगने से गिरने के बाद दो अन्य बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सभी गहरे पानी में चले गए. स्थानीय लोगों ने देरी से पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया.
ये भी पढ़े: यूपी में 235 औद्योगिक एस्टेट्स से MSME सेक्टर को मिल रही रफ्तार, CM योगी के विजन का दिख रहा असर
Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…